स्वास्थ्य

Health Tips: गर्मियों में डाइट में जरूर शामिल करें धनिया के पत्तियां, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Benefits Of Coriander Leave: धनिया का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन वहीं क्या आपको पता है कि या सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को स्वस्थ बना के रखने में भी असरदार होते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 12:17 PM IST
गर्मियों में डाइट में जरूर शामिल करें धनिया के पत्तियों को मिलेंगे ये कमाल के फायदे
health benefits of coriander leave in summer

Benefits Of Coriander Leave: धनिया की बात करें तो इसका इस्तेमाल आमतौर पर रोजाना किया जाता है। रोजाना के डाइट में धनिया को गार्निशिंग, इसकी चटनी या सब्जी एवं दाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन स्वाद के साथ-साथ ये सेहत को स्वस्थ बना के रखने में भी मदद करता है। हरी धनियां की पत्तियां में विटामिन सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटाशियम और आदि सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन इम्युनिटी को बूस्ट करता है, वहीं धनिया की तासीर ठंडी होने के कारण ये पेट में होने वाले जलन, एसिडिटी की समस्या को दूर करते हैं।
जानिए गर्मियों के मौसम में धनिया के पत्तियों के इस्तेमाल से होने वाले इन बेहतरीन फायदों के बारे में।

1.डायबिटीज के पेशेंट के लिए होता है फ़ायदेमन्द
शुगर पेशेंट के लिए रोजाना धनिया का सेवन किसी भी जड़ी-बूटी से कम नहीं है, इसका यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये ब्लड में इन्सुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है वहीं ये डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

2.आंखों को बनाता है मजबूत
गर्मियों के मौसम में ज्यादातर आंखों से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, ऐसे में यदि आंखों को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो धनिया का सेवन लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है, जिसके रोजाना सेवन से गर्मियों के मौसम में आंखों में दर्द, जलन और पानी निकलने की समस्या दूर हो जाती है।

3.खून की कमी की करता है पूर्ती
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी रहती है उन्हें हरी धनिया का सेवन जरूर करना चाहिए, ये कई सारे ऐसे गुणों से भरपूर होते हैं जो एनेमिया यानी खून की कमी की पूर्ती करते हैं। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो नाश्ते के साथ आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4.कब्ज की समस्या को करता है दूर
गर्मियों के मौसम में अक्सर पाचन से जुड़ी कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है जैसे कि कब्ज की समस्य, पेट में दर्द, पेट में गैस आदि। ऐसे में हरी धनिया के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं ये पाचनशक्ति को भी मजबूत बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: अनहेल्दी चीजें खाने की आदत को चाहते हैं बदलना, तो ये 5 शानदार तरीके कर सकते हैं आपकी मदद

5.इम्युनिटी को करता है बूस्ट
हरी धनिया विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा से भरपूर होता है ,जो इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में मदद करता है। हरी धनिया को डाइट में शामिल करते हैं तो ये इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ इन्फेक्शन के खतरे को भी दूर करता है।

यह भी पढ़ें: लो ब्लड प्रेशर को करना चाहते हैं नार्मल तो डाइट में इन 4 चीज़ों को बना सकते हैं हिस्सा

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 Apr 2022, 12:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत