स्वास्थ्य

Benefits of Mushroom: जानिए रोजाना मशरूम के सेवन से होने वाले इन अनगिनत फायदों के बारे में

Benefits of Mushroom: मशरूम फाइबर, प्रोटीन और विटमिन्स से भरपूर सब्जी होती है। इनके एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल तत्वों जो मौसमी बीमारियों,वायरस और संक्रमण से हमारे शरीर की रक्षा करती है। इसे खाने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे हम बीमारियों से लड़ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2022, 8:03 PM IST
Benefits of Mushroom: जानिए रोजाना मशरूम के सेवन से होने वाले इन अनगिनत फायदों के बारे में
Amazing health benefits of eating Mushroom Mushroom khane ke fayde

Benefits of Mushroom: मशरूम को कई पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें कैलरी, प्रोटीन, फाइबर, नियासिन, थियामिन, विटामिन, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक आदि महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं जो कि व्यक्ति के शारीरिक विकास और सेहत के लिए अति आवश्यक हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही कई सारी बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानते हैं मशरूम खाने के ऐसे ही अनगिनत फायदे के बारे में

मशरूम खाने के फायदे


1. ह्रदय को स्वस्थ रखता

ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए मशरूम अति गुणकारी है। मशरूम में उच्च मात्रा में फाइबर, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, सोडियम और फेनोलिक यौगिक जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि ह्रदय को एकदम स्वस्थ रखते हैं। घातक बीमारियों से ह्रदय की रक्षा करते हैं।

2. बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करता

मशरूम एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से युक्त होती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति मिलती है।

3. विटामिन डी का अच्छा स्रोत है

मशरूम विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। मशरूम को रोज खाने से शरीर में एक दिन की विटामिन डी की जरूरी मात्रा पूरी हो जाती है।

4. पेट की समस्याओं के लिए फायेदमंद

मशरूम के सेवन से पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, अपच आदि से राहत मिल सकती है। साथ ही यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाए रखता है, क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

5. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

मशरूम में मौजूद सेलेनिमय और एर्गोथियोनिन नामक तत्व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके अलावा मशरूम में विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Apr 2022, 8:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Stress: त्योहारों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कैसे कम करें? मनोचिकित्सक से जानें बेहतर नींद और मानसिक सेहत के उपाय

Diwali Burn First Aid: जलने पर त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से बचें? मेयो क्लिनिक और NHS से जानें फर्स्ट एड और अस्पताल जाने के संकेत

 AQI Diwali: दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण क्यों बढ़ता है? AAFA से जानें AQI, सही मास्क, एक्सरसाइज के समय से जुड़ी बातें

Postural Tachycardia Syndrome: बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही कुछ लोगों का दिल क्यों तेज धड़कने लगता है? Cleveland Clinic से जानें

Acidity Diwali: त्योहारों में गैस, एसिडिटी और अपच से कैसे बचें? मेयो क्लिनिक से जानें बचने के उपाय