स्वास्थ्य

Health Tips: बॉडी पेन से लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या को करता है दूर, जानिए जायफल और सरसों के तेल से होने वाले इन 4 फायदों के बारे में

Health Tips: जायफल और सरसों का तेल ये दोनों चीजें ही सेहत को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली साबित होती हैं। इनके रोजाना सेवन से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती जाती है, वहीं सर्दी- जुकाम के जैसी अन्य समस्यायों से भी राहत मिलती है।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2022, 5:08 PM IST
बॉडी पेन से लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या को करता है दूर, जानिए जायफल और सरसों के तेल से होने वाले इन 5 फायदों के बारे में
health benefits of nutmeg and mustard oil

Health Tips: स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं और स्किन की सेहत को भी स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो जायफल और सरसों का तेल काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इनके रोजाना इस्तेमाल से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या दूर हो जाती है जैसे कि जोड़ों का दर्द, सर्दी-जुकाम, घाव का जल्दी भरना आदि। इसलिए इन दोनों मिश्रण का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगें कि सरसों और जायफल के इस्तेमाल से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

सबसे पहले जानिए जायफल और सरसों के तेल से होने वाले फायदों के बारे में
यदि आपको लंबे समय तक सर्दी-खांसी, जुकाम की समस्या रहती है तो इसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं, ये मिश्रण शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। इनके सेवन से इम्युनिटी से जुड़ी समस्या दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जाती है, वहीं ये गर्मियों के मौसम में भी कई तरीके की बीमारियों से शरीर को बचाता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो इन दोनों मिश्रण का साथ में सेवन कर सकते हैं।

जानिए इन दोनों चीजों के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में
1.मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या को करता है दूर
जायफल और सरसों का तेल मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसके इस्तेमाल के लिए आप सरसों के तेल में जायफल के पाउडर को मिलाकर सेवन करें। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।

2.जोड़ों में दर्द से मिलता है राहत
सरसों का तेल और जायफल का साथ में इस्तेमाल करते हैं तो जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती जाती है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री और एंटी बैक्टेरियल की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।ये जोड़ों में होने वाले दर्द को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होते हैं। यदि आप जोड़ों में दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं तो रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3.फटी एड़ियों से मिलती है राहत
जायफल और सरसों का तेल के रोजाना इस्तेमाल से फटी एड़ियों की समस्या दूर हो जाती है, इसके इस्तेमाल के लिए आप जायफल के पाउडर में सरसों के तेल को मिला लें, अब रोजाना इसे एड़ियों में लगाएं, ऐसा रोजाना करने से जल्द आराम मिलेगा।

4.घाव के निशान को करता है कम
सरसों के तेल और जायफल के रोजाना इस्तेमाल से घाव आसानी से भर जाते हैं, वहींए निशान की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच जायफल पाउडर को लें उसमें एक चम्मच सरसों के तेल को मिलालें, इसके बाद इसे प्रभावित हिस्से पर अच्छे से लगा लें। इससे घाव का निशान दूर हो जाएगा। वहीं दर्द की समस्या से भी राहत मिलेगा।


यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद पुरुष अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल, जानें फायदे

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 May 2022, 5:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome