स्वास्थ्य

Summer Food: गर्मियों में करें इन दालों का साथ में सेवन सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें

Summer Food: गर्मियों के मौसम में यदि आप ठंडी तासीर वाले फूड्स का सेवन करते हैं तो ये शरीर को स्वस्थ बना के रखने में मदद करते हैं, इसलिए जानिए इन दालों के बारे में जो शरीर को स्वस्थ बना के रखने के साथ तासीर में भी बहुत ही ज्यादा ठंडी मानी जाती है।
2 min read
गर्मियों में करें इन दालों का साथ में  सेवन सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें
amazing health benefits of pulses i

Summer Food: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक, शरबत और आइसक्रीम का सेवन करते रहते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में वहीं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जिनकी तासीर ठंडी हो वहीं ये सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा हेल्दी हों। ऐसे में आज हम आपको इन ठंडी तासीर दालों के बारे में बताएंगें जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायों को दूर करेंगें, वहीं इनकी तासीर ठंडी होती है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को भी दूर करते हैं।

1.मूंग की दाल के साथ उड़द की दाल
गर्मियों के मौसम में इन दालों को मिक्स करके यदि आप सेवन करते हैं तो ये हाजमा को दुरुस्त रखते ही हैं, साथ ही साथ ये ठंडी तासीर होने के कारण गर्मी के मौसम में होने वाली समस्यायों से भी बचा के रखते हैं। उड़द और मूंग दोनों दालें विटामिन्स और कैल्शियम से भरपूर होती हैं, इनके साथ में सेवन से सूजन, बुखार की समस्या भी दूर हो जाती है। वहीं यदि आपको गठिया की समस्या रहती है तो मूंग की दाल की मात्रा ज्यादा रखें और उड़द दाल की मात्रा को कम।

2.सोयाबीन की दाल के साथ मूंग की दाल
सोयाबीन की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, वहीं मूंग की दाल में विटामिन की मात्रा प्रचुर होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में आप सोयाबीन के साथ मूंग की दाल को जरूर शामिल कर सकते हैं। इनके रोजाना सेवन से बॉडी का तापमान नियंत्रित रहता है। वहीं ये दालें प्रोटीन, ऊर्जा, पोटैशियम का भी अच्छा सोर्स होती हैं। आप इनका सेवन साथ में करते हैं तो ये सेहत को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मदद करते हैं, वहीं इनके साथ में सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें: हार्ट के पेशेंट्स के लिए खतरनाक हो सकती है गर्मी, इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान

3.चने की दाल के साथ मूंग की दाल
गर्मियों के मौसम में चने की दाल बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होती है, वहीं ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें आप मूंग की दाल को भी मिक्स कर सकते हैं और स्वाद और सेहत को बढ़ाने के लिए इसमें लौकी भी डाल सकते हैं। चना और मूंग दोनों में ही फोलेट, प्रोटीन,कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इनके साथ में सेवन से पेट में जलन, दर्द के जैसे कई सारी समस्यायों से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकता है ओवरहाइड्रेशन, जानिए कैसे समझें बॉडी के संकेत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 May 2022 11:48 am
Published on:
11 May 2022 11:48 am