स्वास्थ्य

Health Tips: अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो करें इन लाल रंग के फलों का सेवन

Health Tips: फ्रूट्स में भी रेड फ्रूट सेहत को दोगुना फायदा पहुंचाते हैं। सेब, चेरी, अनार, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, करौंदा, जैसी सब्जियां लाल होती हैं। इन सभी लाल रंग के फलों में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स होते हैं जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। फल और सब्जियों का रंग जितना गहरा होगा, उनमें उतने ही ज्यादा मिनरल्स, विटामिंस और एंटीऑक्सिडेंट्स होंगे।

2 min read
amazing health benefits of red fruits in hindi

नई दिल्ली। Health Tips: डाइट में रंगीन फलों का सेवन करने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लाल रंग के फलों में लाइकोपीन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर को रोकने से लेकर कई बीमारियों के खतरे को कम करने में बहुत सहायक होता है। इतना ही नहीं लाल रंग के फल और सब्जियां डायबीटीज, ऑस्टियोपोरोसिस और हाई कलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। महिलाओं को अपनी अच्‍छी सेहत के लिए लाल रंग के फल और सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए क्‍योंकि लाल रंग के फल को आहार में शामिल कर वह वेट लॉस से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तक खुद को बचा सकती हैं। फलों का रंग जितना गहरा होगा, उनमें उतने ही ज्यादा मिनरल्स, विटामिंस और एंटीऑक्सिडेंट्स होंगे।

लाल फल खाने के फायदे

सेब :

सर्दियों में रोजाना सेब का रस या सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन दिल व रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और भूलने की बीमारी को भी दूर करता है। सेब शरीर में आयरन के स्तर को भी बढ़ाता है।

अनार :

लाल रंग का अनार एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे कैंसर, खासतौर पर प्रोस्‍टेट कैंसर का खतरा कम होता है। अनार में एंटी इन्फ्लेमेंटरी यौगिक होते हैं जो सूजन को कम करते है। अनार खून की कमी को पूरा करता है, साथ ही ऑक्‍सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

चुकंदर :

यह पोटेशियम, फाइबर, फॉलेट, विटामिन सी और नाइट्रेट का बेहतर स्रोत है। हाल में हुए शोधों में पाया गया है कि चुकंदर या इसके जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर, ब्लड फ्लो और इम्यूनिटी को बेहतर किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी भरपूर होता है।

स्‍ट्रॉबेरी :

स्‍ट्रॉबेरी यह बहुत ही स्‍वादिष्‍ट फल होता है और इसका सेवन, फ्रूट सलाद, शेक और दूसरी तरह से किया जा सकता है। इसे फोलेट, पोटैशियम और विटामिन सी का अच्‍छा स्रोत माना जाता है। यह एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है जोकि इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करता है और बैड कोलेस्‍ट्रॉल को घटाता है।

तरबूज :

तरबूज में भी लाइकोपिन मौजूद होता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। तरबूज के सेवन से एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है, जिससे आपको स्‍ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा तरबूज खाने से मैकुलर डिजेनरेशन और मोटापे के खतरे को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

Updated on:
15 Nov 2021 02:39 pm
Published on:
15 Nov 2021 02:37 pm
Also Read
View All