स्वास्थ्य

Health Tips: सुबह नंगे पैर घास पर चलने से सेहत को होते हैं ये अद्भुत, आंखों की रोशनी होती है तेज

Health Tips: सुबह नंगे पैर घास पर चलना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सुबह नंगे पैर घास पर चलना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2022, 4:25 PM IST
Health Tips: सुबह नंगे पैर घास पर चलने से सेहत को होते हैं ये अद्भुत, आंखों की रोशनी होती है तेज
Amazing health benefits of walking barefoot on grass in the morning

Health Tips: आजकल की बदलती और भागदौड़ की लाइफस्टाइल में हम अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में सुबह टहलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सुबह-सुबह नर्म हरी घास पर नंगे पैर चलने पर सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जी हां, सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होते हैं। साथ ही नंगे पैर हरी घास पर चलने से आंखो की रोशनी तेज होती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से सेहत को मिलने वाले अद्भुत फायदे के बारे में

सुबह नंगे पैर घास पर चलने के फायदे

1. आंखों की रोशनी तेज करने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी तेज करने के लिए सुबह-सुबह नर्म हरी घास पर नंगे पैर चलना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नंगे पैर हरी घास पर चलने से हमारी बॉडी का पूरा प्रेशर पैरों के अंगूठों पर होता है और इन प्वाइंट्स की मदद से आंखों की रोशनी तेज होती है।
यह भी पढ़े: रोजाना उल्टा चलने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, पैरों को मिलती है मजबूती

2. तनाव को दूर करने में फायदेमंद
तनाव को दूर करने के लिए सुबह-सुबह नर्म हरी घास पर नंगे पैर चलना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नंगे पैर हरी घास पर चलने से दिमाग शांत रहता है और तनाव से दूर रहता है। साथ ही दिमाग काफी रिलेक्स फील करता है। इसलिए तनाव को रोजाना सुबह नंगे पांव हरी घास पर जरूर चलना चाहिए।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह-सुबह नर्म हरी घास पर नंगे पैर चलना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नंगे पैर हरी घास पर चलने से डायबिटीज में होने वाले घाव आसानी ठीक हो जाते है और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: अर्जुन की छाल दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे

4. सूजन को कम करने में फायदेमंद
सूजन को कम करने के लिए सुबह-सुबह नर्म हरी घास पर नंगे पैर चलना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नंगे पैर हरी घास पर चलने से पृथ्वी के इलेक्ट्रान एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करने में मदद करता है और आपके शरीर में सूजन को कम करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
1 Aug 2022, 4:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत