28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Arjun Bark Benefits: अर्जुन की छाल दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे

Arjun Bark Benefits: अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया है। अर्जुन की छाल दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 1 Aug 2022, 12:41 PM IST

Arjun Bark Benefits: अर्जुन की छाल दिल की बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके कमाल के फायदे

Health benefits of arjun bark for heart disease

Arjun Bark Benefits: अर्जुन का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अर्जुन के पेड़ की तरह ही इसके फूल, पत्तों और छाल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का भी खास महत्व है। इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। दिल से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए अर्जुन की छाल रामबाण औषधि माना जाता है। ये दिल की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अर्जुन की छाल से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

अर्जुन की छाल के फायदे

1. दिल की बीमारियों में फायदेमंद
दिल की बीमारियों में अर्जुन की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये हार्ट अटैक, स्टोक और अनियमित धड़कन को दूर करने में मदद करता है। हमेशा दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: नीम की छाल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

2. पेट में अल्सर होने के खतरे को कम करने में फायदेमंद
पेट में अल्सर होने के खतरे को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में कई ऐसे पोषक तत्व के गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में अल्सर होने से रोकने में मदद करते हैं।

3. डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में फॉस्फोग्लुकोसोमेरेस, हेक्सोकिनेस, एल्डोलेस और ग्लूकोनियोजेनिक जैसे कई एंजाइम पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: अगर आप भी अपनी किडनी को रखना चाहते हैं हमेशा स्वस्थ, रोजाना पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

4. सर्दी-खांसी को दूर करने में फायदेमंद
सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले तत्त्व सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल