28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neem Bark Benefits: नीम की छाल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Neem Bark Benefits: नीम की पत्ती की तरह ही इसका छाल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कई बीमारियों के इलाज में नीम की पत्तियों से लेकर छाल तक का इस्तेमाल किया जाता है। नीम की छाल सेहत से लेकर स्किन के लिए फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 30 Jul 2022, 12:48 PM IST

Neem Bark Benefits: नीम की छाल में छिपे हैं कई औषधीय गुण, सेहत से लेकर स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Benefits of neem bark for health and skin

Neem Bark Benefits: नीम का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रुप किया जाता है। नीम की पत्तियों से लेकर छाल औषधि गुणों से भरपूर होते है। कई बीमारियों के इलाज में नीम की पत्तियों से लेकर छाल तक का इस्तेमाल किया जाता है। नीम की छाल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। नीम की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है। साथ ही ये सेहत से लेकर स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते है नीम की छाल का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में

नीम की छाल के फायदे

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए नीम की छाल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही स्किन पर उम्र के असर को कम करने, कील, मुहांसे जैसी समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप नीम की छाल का पेस्ट बनाकर लगाएं।
यह भी पढ़े: देसी घी और मिश्री एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, इम्यूनिटी बढ़ाने में होता है मददगार

मलेरिया में फायदेमंद
मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति के लिए नीम की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मलेरिया की समस्या से राहत दिलाने में में नीम की छाल बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए आप नीम की छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें, फिर इस काढ़े को पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी।

पीठ की खुजली दूर करने में फायदेमंद
पीठ में होने वाले खुजली को दूर करने के लिए नीम की छाल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की छाल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते है, जो पीठ में होने वाली खुजली की समस्या को दूर करने में मदद करते है। इसके आप पानी में नीम की छाल को उबाल लें, फिर उसके पानी का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़े: शरीर में पोटैशियम की कमी से बढ़ जाता है दिल और हड्डी से संबंधित बीमारियों का खतरा, आज ही करें इन चीजों को डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल