
Amazing health benefits of reverse walking
Reverse Walking Benefits: शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप सुबह टहलना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन उल्टा चलने से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। जी हां, रोज सुबह 15 से 20 मिनट तक उल्टा चलने से सेहत और दिमाग दोनों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पीछे की ओर चलना आसान नहीं होता है और अकेले इसका प्रैक्टिस करना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए इसका प्रैक्टिस किसी व्यक्ति के देखरेख में ही करना चाहिए। रोजाना उल्टा चलने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही इससे पैरों को मजबूती मिलती है। तो आइए जानते हैं रोजाना उल्टा चलने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
उल्टा चलने के फायदे
1. पैरों को मजबूती मिलती
रोजाना उल्टा चलने से पैरों को अधिक मजबूती मिलती है। क्योंकि उल्टा चलते समय पैरों में अधिक ताकत लगानी पड़ती है। जिससे पैरों की आगे-पीछे दोनों ही तरफ की मांसपेशियों का एक्सरसाइज होता है। जिसकी वजह से पैरों को अधिक ताकत और मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़े: रोजाना पैदल चलने से शरीर को मिलते हैं अनगिनत फायदे, कई बीमारियों को दूर करने के लिए है रामबाण
2. शरीर का संतुलन ठीक रहता
रोजाना उल्टा चलने से शरीर का संतुलन ठीक रहता है। क्योंकि उल्टा चलने से दिमाग पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसा करने से दिमाग ज्यादा काम करता है जो कि शरीर के संतुलन को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। जिससे शरीर का संतुलन ठीक रहता है।
3. घुटनों का दर्द से राहत मिलती
रोजाना उल्टा चलने से घुटनों का दर्द से राहत मिलती है। क्योंकि उल्टा चलने से घुटनों का दर्द जल्द ही राहत मिलती है। साथ ही उल्टा चलने से घुटनों में मौजूद स्ट्रेस कम होता है, जिससे सूजन भी कम होता है।
यह भी पढ़े: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद
4. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
रोजाना उल्टा चलने से मानसिक स्वास्थ्य को फायदा मिलता है। क्योंकि उल्टा चलने से दिमाग स्वस्थ रहता है और दिमाग को ज्यादा काम करना पड़ता है। रोजाना उल्टा चलना एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्या में फायेदमंद होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
26 Jul 2022, 12:55 PM IST
Published on:
26 Jul 2022, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.