स्वास्थ्य

Flu Cases in America: 70 लाख मरीज, 3100 मौतें! अमेरिका में फ्लू का तांडव, जानिए क्यों फेल हो रही हर कोशिश?

Flu cases in America: अमेरिका में फ्लू तेजी से फैल रहा है। 70 लाख से ज्यादा केस, हजारों अस्पताल में भर्ती। जानें लक्षण, नया वेरिएंट और बचाव के तरीके।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2026, 11:24 PM IST
Flu Cases in America
Flu Cases in America (photo- gemini ai)

Flu Cases in America: इस बार का फ्लू सीजन अमेरिका में उम्मीद से कहीं ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। CDC (Centers for Disease Control and Prevention) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग फ्लू की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से करीब 81 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और 3,100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े आने वाले हफ्तों में और बढ़ सकते हैं।

हर हफ्ते बढ़ रहे हैं अस्पताल में भर्ती मरीज

20 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में ही 19,053 फ्लू से जुड़े अस्पताल में भर्ती मामले सामने आए। यह संख्या पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब 9,000 ज्यादा है। इसके साथ ही फ्लू से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार ऊपर जा रहा है। चिंता की बात यह भी है कि इस सीजन में अब तक 8 बच्चों की फ्लू से मौत हो चुकी है, जिनमें से 5 मौतें साल के आखिरी से पहले वाले हफ्ते में दर्ज की गईं। CDC का साफ कहना है कि देशभर में फ्लू की गतिविधि तेजी से बढ़ रही है।

नया वेरिएंट बढ़ा रहा है संक्रमण

इस बार ज्यादातर मामले Influenza A (H3N2) के एक नए रूप, जिसे सबक्लेड K कहा जा रहा है, की वजह से हैं। यह वेरिएंट सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था। Johns Hopkins यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट डॉ. एंड्रयू पेकोज के मुताबिक, जहां-जहां यह वायरस दिखता है, वहां तेज उछाल देखने को मिलता है। उनका कहना है कि समय भले ही सामान्य फ्लू सीजन जैसा हो, लेकिन मामलों की संख्या और रफ्तार असामान्य है।

फ्लू के आम लक्षण क्या हैं?

फ्लू अचानक हमला करता है और शरीर को पूरी तरह थका देता है। इसके लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर ये संकेत दिखते हैं:

  • बुखार या ठंड लगना
  • लगातार या बढ़ती खांसी
  • गले में दर्द या जलन
  • नाक बहना या बंद होना
  • बदन दर्द और मांसपेशियों में जकड़न
  • सिरदर्द
  • बहुत ज्यादा थकान
  • बच्चों में कभी-कभी उल्टी या दस्त

अगर एक साथ कई लक्षण दिखें, तो आराम करना, ज्यादा पानी पीना और दूसरों से दूरी बनाना जरूरी है।

सबसे बड़ी चिंता क्या है?

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह बढ़त कहां जाकर रुकेगी। एक और चिंता यह है कि लोगों में इस नए वेरिएंट के खिलाफ पहले जैसी इम्युनिटी नहीं है, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

वैक्सीन अब भी सबसे मजबूत सुरक्षा

लोगों को लगातार यही सलाह दी जा रही हैं कि फ्लू का टीका लगवाना सबसे अच्छा बचाव है। भले ही वैक्सीन नए वेरिएंट से पहले तैयार हुई हो, लेकिन शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह पहले जितनी ही असरदार है। हैरानी की बात यह है कि दिसंबर के मध्य तक अमेरिका में सिर्फ 42% लोगों ने ही फ्लू का टीका लगवाया है। विशेषज्ञों का साफ कहना है, अब भी देर नहीं हुई है। फ्लू वैक्सीन लगवाकर आप न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार और बच्चों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
5 Jan 2026, 11:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट