स्वास्थ्य

Anaya Bangar Gender Surgery: सफल हुई जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या होती है Vaginoplasty

Anaya Bangar ने सफल जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद अपडेट शेयर किया। जानिए Vaginoplasty क्या होती है, यह सर्जरी कैसे की जाती है और ट्रांसजेंडर हेल्थकेयर में इसका क्या महत्व है।

2 min read
Mar 16, 2026
Anaya Bangar Gender Surgery (photo- gemini ai)

Anaya Bangar Gender Surgery: हाल ही में ट्रांसजेंडर एथलीट Anaya Bangar ने अपने फॉलोअर्स के साथ एक भावुक अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है और अब वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं। अनाया, पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sanjay Bangar की बेटी हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अनाया ने कहा कि फिलहाल उन्हें थोड़ा दर्द और असहजता महसूस हो रही है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक एक-दो हफ्तों में यह ठीक हो जाएगा। उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल टीम का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि यह उनके जीवन के सफर का बहुत महत्वपूर्ण कदम है। उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर ट्रांसजेंडर हेल्थकेयर और जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर उस सर्जरी के बारे में, जिसे वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty) कहा जाता है।

ये भी पढ़ें

Vaginoplasty Anaya Bangar : अनाया बांगर मार्च में कराएंगी वैजिनोप्लास्टी, डॉक्टर से जानिए खर्च और प्रक्रिया

वैजिनोप्लास्टी क्या होती है?

वैजिनोप्लास्टी एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें डॉक्टर एक फंक्शनल वैजाइना और बाहरी जननांग तैयार करते हैं। यह सर्जरी आमतौर पर ट्रांसजेंडर महिलाओं या ट्रांसफेमिनिन लोगों के लिए की जाती है। इसका मकसद व्यक्ति के शरीर को उसकी जेंडर पहचान के साथ मेल में लाना होता है। डॉक्टरों के अनुसार इस सर्जरी से कई लोगों में जेंडर डिस्फोरिया यानी अपने शरीर और पहचान के बीच महसूस होने वाली असहजता कम हो जाती है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार आता है।

इस प्रक्रिया को करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली तकनीक को पेनाइल इनवर्जन वैजिनोप्लास्टी कहा जाता है। इसमें शरीर के मौजूदा टिश्यू का इस्तेमाल करके वैजाइनल कैनाल और बाहरी संरचना बनाई जाती है। कुछ मामलों में अतिरिक्त स्किन ग्राफ्ट की भी जरूरत पड़ सकती है।

जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी क्यों जरूरी मानी जाती है

डॉक्टर बताते हैं कि जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होती। कई ट्रांसजेंडर लोगों के लिए यह जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट का हिस्सा होती है। कई शोध बताते हैं कि सही इलाज और सपोर्ट मिलने से ट्रांसजेंडर लोगों में जेंडर डिस्फोरिया कम हो सकता है। चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं घट सकती हैं। सामाजिक तनाव और असहजता कम हो सकती है। इसलिए दुनिया भर के कई हेल्थ संगठन ट्रांसजेंडर हेल्थकेयर को जरूरी मेडिकल केयर का हिस्सा मानते हैं।

सर्जरी के दौरान क्या होता है

एक सामान्य वैजिनोप्लास्टी सर्जरी में डॉक्टर कई चरणों में प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसमें वैजाइनल कैनाल बनाना, क्लिटोरिस तैयार करना और बाहरी जननांग संरचना बनाना शामिल होता है। डॉक्टर कोशिश करते हैं कि नई संरचना प्राकृतिक दिखे और संवेदनशीलता भी बनी रहे।

सर्जरी के बाद रिकवरी

इस ऑपरेशन के बाद पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक का समय लग सकता है। इस दौरान मरीज को

  • ज्यादा आराम करना
  • घाव की साफ-सफाई का ध्यान रखना
  • डॉक्टर से नियमित जांच कराना
  • धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियों में लौटना
  • जैसी सावधानियां बरतनी होती हैं।

अनाया बंगर की पोस्ट ने एक बार फिर ट्रांसजेंडर हेल्थकेयर के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही जानकारी, बेहतर मेडिकल सुविधाएं और समाज का समर्थन ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अनाया बांगर ने लड़की बनने के बाद पहली बार मनाया रक्षाबंधन, भाई को राखी बांध लिखी दिल छू लेने वाली बात

Updated on:
16 Mar 2026 02:39 pm
Published on:
16 Mar 2026 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर