
Anaya Bangar Vaginoplasty Surgery : पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की वैजिनोप्लास्टी (Vaginoplasty surgery) बैंकॉक में होने जा रही है। अनाया को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। वजाइना से जुड़ी सर्जरी को लेकर अनाया डरी-सहमी हैं और खुश भी हैं। अनाया ने वीडियो शेयर करके पूरी जानकारी दी है। इस योनि को लेकर होने वाली सर्जरी के बारे में डॉ. अखिलेश शर्मा (प्लास्टिक, कॉस्मेटिक और लेजर सर्जन) से बातचीत की। साथ ही अनाया ने भी भी डॉक्टर से लेकर प्रोसेस के बारे में बातें शेयर की हैं।
अनाया ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है, "आज से लिक्वीड डाइट ले रही हूं। आज से सर्जरी की गिनती शुरू हो रही है। सर्जरी जिसको वैजिनोप्लास्टी (skin graft vaginoplasty) कहते हैं। इसको लेकर मैं डरी हूं और खुश भी… मिला जुला रिएक्शन है। पर डॉ. चेट्टासक (Dr. Chettasak) और उनकी पूरी टीम पर भरोसा है। बैंकॉक के इंटरनेशनल हॉस्पिटल में मेरी सर्जरी हो रही है। मेरे माता-पिता भी कल आ जाएंगे।"
अनाया बांगर ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि इस सर्जरी से उबरने में मुझे 6 से 1 साल लग सकते हैं। मैं खुद को स्वस्थ करने के लिए स्वयं पर पूरा फोकस रखना चाहती हूं। इस पोस्ट में बांगर ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा भी किया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि वैजिनोप्लास्टी, नाम से ही साफ है कि ये वजाइना से जुड़ी सर्जरी है। ये ना केवल लिंग बदले के लिए बल्कि, जब योनि में किसी कारण से खुलने में, स्किन टाइटनेस, कलर या बनावट को लेकर दिक्कत होती है तो इसकी जरूरत होती है। कई ट्रांसजेंडर्स भी इस तरह की सर्जरी कराते हैं।