स्वास्थ्य

Andropause: क्या पुरुषों में भी होता है मेनोपॉज? एक्सपर्ट ने बताए एंड्रोपॉज के लक्षण, कारण और इससे निपटने के आसान तरीके

Andropause: क्या आप जानते हैं कि पुरुषों में भी बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के समान हार्मोनल बदलाव होते हैं? 40 से 60 वर्ष की आयु के दौरान पुरुषों के शरीर में होने वाला एक महत्त्वपूर्ण बदलाव एंड्रोपॉज है। आइए जानते हैं कि एंड्रोपॉज क्या होता है? यह कब होता है? इसके लक्षण क्या हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है?
2 min read
Dec 31, 2025
Andropause
Andropause (Image- gemini AI)

Andropause: हमारे समाज को पुरुष प्रधान तो बस कहा जाता है, लेकिन क्या आपने वास्तव में देखा है कि पुरुषों की समस्याओं की कहीं खुलकर चर्चा होती है? अक्सर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव और उनकी समस्याओं पर ही बात होती है। यहां तक कि कई जगह तो यह भी कह दिया जाता है कि पुरुषों को कहां ही पता होगा कि हार्मोन बदलाव क्या होता है? उन्हें क्या पता कि मेनोपॉज क्या होता है? अगर आप भी इन सुनी-सुनाई बातों को मानते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। जिस प्रकार महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, उसी प्रकार पुरुषों के शरीर में भी ऐसे बदलाव होते हैं। फर्क मात्र इतना सा है कि महिलाओं की समस्याओं के बारे में सब बात करना चाहते हैं, लेकिन पुरुषों के बारे में नहीं।

डॉ. प्रमोद त्रिपाठी ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर यह बात साझा की है कि 40 से 60 वर्ष की आयु के दौरान पुरुषों में 3 हार्मोन्स इन्सुलिन, टेस्टोस्टेरोन और कोर्टिसोल में बदलाव के कारण एंड्रोपॉज या पुरुष रजोनिवृत्ति की क्रिया होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि एंड्रोपॉज पुरुषों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है?

क्या होता है एंड्रोपॉज?(Andropause)

एंड्रोपॉज एक बहुत धीमी प्रक्रिया होती है। इसे 'मेल मेनोपॉज' भी कहा जाता है। पुरुषों में होने वाले इस हार्मोनल बदलाव के दौरान इन्सुलिन हार्मोन का बढ़ना, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर का गिरना और कोर्टिसोल हार्मोन के बढ़ने की प्रक्रिया होती है। यह बदलाव अचानक नहीं होता, बल्कि इसकी गति बहुत धीमी होती है। डॉक्टर ने इन तीनों हार्मोन्स का उचित स्तर भी बताया है:
इन्सुलिन: 2.6 से 6 ug/dl
टेस्टोस्टेरोन: 550 से 800 ng/dl
कोर्टिसोल: 10 से 15 ug/dl

एंड्रोपॉज के मुख्य कारण (Causes of Andropause)

1. ज्यादा तनाव और नींद की कमी।
2. मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और थायराइड रोग होना।
3. एक्सरसाइज कम करना।
4. शराब और धूम्रपान का सेवन।

एंड्रोपॉज कब होता है?(Andropause symptoms)

  • यह मुख्य रूप से 40 से 60 साल की उम्र के बीच होता है।
  • 35 साल के बाद भी इसके लक्षण दिखाई देने लग सकते हैं।
  • यह बदलाव सभी पुरुषों में हो, यह जरूरी नहीं है।

एंड्रोपॉज के सामान्य लक्षण (Common Symptoms)

  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।
  • बिना किसी कारण गुस्सा आना और चिड़चिड़ापन होना।
  • नींद आने में परेशानी होना।
  • अचानक वजन बढ़ना।
  • बालों का सफेद होना।
  • अचानक डायबिटीज की चपेट में आना।
Updated on:
31 Dec 2025 02:47 pm
Published on:
31 Dec 2025 02:47 pm