
Angular Cheilitis Cause: आपने देखा होगा कि कई बार हमारे होंठ के कोने फटने लगते हैं। हम सोचते हैं कि ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है या पानी की कमी होगी, इसलिए लिप बाम या वैसलीन लगाकर बात टाल देते हैं। लेकिन अगर आपके होंठों के कोने बार-बार वहीं से फट रहे हैं और ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो मामला कुछ और भी हो सकता है, हर बार इसको हल्के में लेने की जरुरत नहीं है। इसे एंगुलर चिलाइटिस (Angular Cheilitis) कहा जाता है। यह होंठों के कोनों का एक तरह का इंफेक्शन या शरीर में किसी जरूरी चीज की कमी का नतीजा है। आइए समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
NCBI के अनुसार, एंगुलर चिलाइटिस (Angular Cheilitis) एक ऐसी दिक्कत है जिसमें होंठों के एक या दोनों कोने कटने लगते हैं, वहां की त्वचा लाल हो जाती है और तेज जलन या दर्द होता है। जब सर्दी में या वैसे ही हमारे होंठ फटते हैं, तो वो आमतौर पर बीच से या पूरी सतह से फटते हैं। लेकिन एंगुलर चिलाइटिस में खास तौर पर मुंह के दोनों कोने (किनारे) की त्वचा फटती है। वहां गहरी दरारें सी पड़ जाती हैं, पपड़ी जम जाती है और जब भी आप हंसते हैं, बोलते हैं या कुछ खाते-पीते हैं, तो वहां ऐसा खिंचाव और चुभन महसूस होती है जैसे कोई जख्म छिल गया हो।
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, जब तक आपको वजह पता नहीं होगी, तब तक इलाज मुश्किल होता है। इसके पीछे ये मुख्य वजहें हो सकती हैं;
होंठों के कोनों का बार-बार फटना सिर्फ मौसम की मार या आम ड्राइनेस नहीं है, बल्कि यह इस बात का साफ इशारा है कि शरीर को अंदर से पोषण की जरूरत है या फिर वहां कोई इंफेक्शन हो गया है। अगर आप इसे सिर्फ लिप बाम लगाकर टालते रहेंगे, तो परेशानी बार-बार लौटकर आएगी। इसलिए, अपने खानपान पर ध्यान दें, विटामिन की कमी को पूरा करें और अगर जरूरत लगे तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि आपकी मुस्कान हमेशा बिना किसी दर्द और परेशानी के बनी रहे।