स्वास्थ्य

Antiviral foods : संक्रमण और बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें यह एंटीवायरल फूड्स

Antiviral foods : इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ एंटीवायरल फूडस शामिल करने होंगे। इनके सेवन से आप कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बच जाएंगे।

2 min read
Aug 14, 2021
Antiviral foods

किसी भी प्रकार के संक्रमण और विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ एंटीवायरल फूड्स को शामिल करना होगा। जिसका सेवन करने से आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रांग होगी और आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच जाएंगे। तो आइए जानते हैं वह कौन से फूड्स है। जिनसे आप अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग कर सकते हैं।

तुलसी का सेवन-

तुलसी वैसे तो सभी घरों में पाई जाती है। क्योंकि इसका उपयोग पूजा पाठ में भी किया जाता है। इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीवायरल, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। रोजाना तुलसी के पत्ते चबाने से आपके शरीर को कई तरह के संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है।

सौंफ का सेवन करें-

सौंफ का सेवन भी आपकी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत मददगार होता है। छोटी सौंफ के बीजों में ट्रांस एनेथोल होता है। जो वायरस के खिलाफ लड़ने में मददगार होता है। सौंफ के बीज में विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन होते हैं।

लहसुन का सेवन करें -

लहसुन का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो इसका उपयोग कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। लेकिन आप लहसुन का उपयोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करेंगे। तो भी बहुत फायदेमंद होगा। इसमें एलीसिन नामक कंपाउंड होता है। जो संक्रमण को रोकता है।

अदरक का सेवन करें-

अदरक का सेवन भी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन चाय, सब्जी आदि में मिलाकर भी कर सकते हैं।यह जीवाणु रोधी एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। इसमें जिंजरोल और जिंजरोन जैसे गुण होते हैं। जो बॉडी में वायरस के विकास को रोकते हैं। अदरक की चाय और अदरक की गोलियां गले के लिए फायदेमंद होती है। इससे तनाव और सिर दर्द भी कम होता है।

हल्दी का सेवन करें -

हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है। इसका उपयोग घर में मसाले के रूप में तो होता ही है। लेकिन आप इसका अलग से सेवन करेंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। आप दूध में मिलाकर भी हल्दी ले सकते हैं।

Published on:
14 Aug 2021 10:51 am
Also Read
View All