स्वास्थ्य

Skin Care : त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए लगाएं नीम का फेस पैक

Skin Care : त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और रोग रहित रखने के लिए आप घर में नीम का फेस पैक उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा में गजब निखार आएगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 10:47 PM IST
Skin Care
Skin Care

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे, कालापन या अन्य कोई समस्या है। तो आप फेस पर नीम का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा चमक उठेगा और चेहरे से संबंधित समस्याओं से भी निजात मिलेगी।

दरअसल, नीम एंटी बैक्टीरियल, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक ओर एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे आपके स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं नीम का फेस पैक लगाने से क्या क्या फायदे होंगे।

ऐसे तैयार करें नीम का फेस पैक-

नीम का फेस पैक तैयार करने के लिए आप नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें और जब वह पेस्ट नुमा बन जाए। तो इसमें थोड़ा बेसन और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और इसे करीब आधे घंटे या जब तक सुख ना जाए। तब तक लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से इसे सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए धोएं।

मुहांसों के लिए फायदेमंद-

नीम का फेस पैक लगाने से आपके चेहरे पर नजर आने वाले कील मुंहासे दूर हो जाएंगे और यह त्वचा से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। यह मुुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

दाग धब्बों के लिए फायदेमंद-

चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी आप नीम के फेसपैक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम का पेस्ट एक से दो चम्मच लेकर उसमें दही मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं और इसे सूखने दें। जब यह सुख जाए तब चेहरे को सादे पानी से धो लें।

स्किन को करेगा टोन -

स्किन को टोन करने के लिए भी नीम का फेस पैक काफी मददगार होता है। नींद में एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो काले धब्बे सहित त्वचा से संबंधित समस्या को दूर करते हैं। यह त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाता है।

यह भी पढ़ें -

ब्लैक और वाइट हेड्स कम करेगा-

आपकी त्वचा पर नजर आने वाले ब्लैक और वाइटहेड्स को दूर करने के लिए भी आप नीम का फेस पैक उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा की गंदगी को बाहर करने के साथ ही बड़े छिद्रों को सिकुड़ता है। नीम का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा संक्रमण से बचती हैं और आपकी त्वचा में ग्लो आता है।

नीम में विटामिन ई और फैटी एसिड होता है। जो त्वचा को टाइट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे लगाने से उम्र बढ़ने के कारण होने वाला प्रभाव भी कम नजर आता है। इससे फेस पर नजर आने वाली झुर्रियां और अन्य समस्या भी कम होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह