29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin Care Tips : चेहरे को झाइयों और कालेपन से दूर रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Skin care tips : स्किन की देखभाल करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय करने होंगे। जिनकी सहायता से आपकी स्कीन जमकर ग्लो करेगी। इसी के साथ उन पर झाइयां और कालेपन की समस्या भी दूर हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jul 2021, 5:41 PM IST

Skin Care

Skin Care

कई बार हमारी त्वचा तेज धूप के कारण झुलस जाती है। जिससे त्वचा पर कालापन नजर आता है। साथ ही झाइयां भी हो जाती है। अगर आप भी इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं। तो कुछ घरेलू उपाय करें। क्योंकि बाजार के प्रोडक्ट अपनाने से आपको नुकसान भी हो सकता है।

त्वचा का कालापन और झाइयां दूर करने के लिए घरेलू उपाय-

यह भी पढ़ें - मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है आपकी यह आदतें, तुरंत करें सुधार।

-आप आधा चम्मच हल्दी, दो चम्मच बेसन और आधा नींबू मिलाकर उबटन बना लें और इसे चेहरे पर दिन में दो से तीन बार लगाएं। जिससे झाइयां दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - रोजाना वॉकिंग करने से सेहत को होंगे यह अनगिनत फायदे।

-ताजे नींबू को काटकर चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर हो जाती है और तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए या फिर धूप में निकलने से पहले आप अपने चेहरे को कपड़े से ढक लें।

यह भी पढ़ें - आंखों में इन कारणों से होती है जलन और खुजली, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय।

-सेव फल का सेवन करना चाहिए। आप सेब खाएं या उसका गूदा चेहरे पर रब करें। इससे भी झाइयां दूर होगी।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए जरूरी है रोजाना स्नान।

-सोने से पहले रोजाना चेहरे को अच्छी तरह धोएं । इसके बाद एक चम्मच मलाई चेहरे पर लगाएं।इससे आपकी त्वचा में ग्लो आएगा और चेहरे का कालापन भी दूर होगा। इसी के साथ रात में 4 या 5 बादाम भिगोकर रख दें। जिन्हें सुबह उठकर पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा।

-रोजाना एक गिलास गाजर का रस नमक मिर्ची और शक्कर मिलाकर सेवन करें। इससे चेहरे का रंग प्राकृतिक रूप से निखरेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।