स्वास्थ्य

Health Tips: ऊंचा तकिया लगाकर सोने की है आदत तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान

Health Tips: ऊँचा तकिया या एक से ज्यादा तकिया लगाकर सोते हैं तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक हो सकता है, ऊँचा तकिये के इस्तेमाल से स्वास्थ्य के ऊपर बहुत सारे गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं, जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2022, 12:47 PM IST
ऊंचा तकिया लगाकर सोने की है आदत तो हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान
avoid sleeping with a high pillow it may be harmful for health

Health Tips: सोते समय लोगों को आरामदायक और मुलायम बिस्तर की जरूरत होती है, जिसपर आराम से सोया जा सके। सोने के दौरान लोग तकिया का इस्तेमाल करते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हार्ड पिलो का इस्तेमाल करते हैं, ताकि नींद अच्छी आए। इससे नींद तो अच्छी आती है, पर सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यदि मोटी पिलो का आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्वास्थ्य के ऊपर कई समस्याएं आ सकती हैं, इसका बुरा प्रभाव आपकी गर्दन के ऊपर पड़ता है, वहीं ये ढेरों बीमारियों को भी न्योता देता है। ऐसे में जानिए कि मोटी पिलो के इस्तेमाल से स्वास्थ्य के ऊपर कौन-कौन से बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

चेहरे में हो सकती है झुर्रियों की समस्याएं
यदि आप हार्ड पिलो लगाकर सोते आपके चेहरे में झुर्रियों की समस्या हो सकती है, इसलिए तकिया के ज्यादा इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए, इससे फेस में झुर्रियों के साथ ही बहुत सारे गंभीर प्रभाव भी पड़ते हैं। इसलिए ज्यादा मोटी पिलो का इस्तेमाल आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मीठा खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है तो इन 4 हेल्दीचीजों का कर सकते हैं सेवन

पिम्पल्स की समस्या
ज्यादा तकिया का इस्तेमाल करते हैं और पिलो कवर को भी बार-बार नहीं बदलते हैं तो इससे पिम्पल्स की समस्या भी हो सकती है, पिम्पल्स का सबसे बड़ा कारण होता है कि पिलो कवर को चेंज न करना। ऐसे में यदि आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं रहती हैं जैसे कि पिम्पल्स, डार्क स्पॉट्स आदि तो पिलो कवर को बदलते रहें।

यह भी पढ़ें: लंबी उम्र तक आंखों की रोशनी बनी रहेगी स्वस्थ, जानिए इन 4 टिप्स के बारे में

रीढ़ की हड्डी को हो सकता है नुकसान
यदि आप मोटा तकिया लगाकर सोते हैं तो इससे आपकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकता है, इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी धीरे-धीरे टेढ़ी होने लग जाती है, इसलिए हमेसा पतली पिलो का ही इस्तेमाल करें, ताकि कमर दर्द की समस्या से राहत मिल जाए।

यह भी पढ़ें: इन वजहों से बार-बार रात में खुल सकती है नींद, इन खास बातों का जरूर रहे ध्यान

गर्दन में आ सकता है खिंचाव
यदि आप मोटी पिलो को लगाकर सोते हैं तो आपको गर्दन में खिंचाव आ सकता है, ऐसे में दर्द के साथ-साथ सूजन की समस्या भी बढ़ सकती है, इसलिए हमेसा पतली तकिया का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: लाल से भी ज्यादा फायदेमंद होता है इस रंग का तरबूज, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं दूर, जानिए

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 May 2022, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें