स्वास्थ्य

Ayurvedic Herbs For Kidney Disease: किडनी की बीमारी में काम आ सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, इस बड़े शोध में रिसर्चर का दावा

Ayurvedic Herbs For Kidney Disease: अगर आप किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। जानिए 5 असरदार आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में जो किडनी की सफाई से लेकर सूजन कम करने तक में मदद करते हैं।
3 min read
• •
Apr 24, 2025
Ayurvedic Herbs For Kidney Disease
Ayurvedic Herbs For Kidney Disease

Ayurvedic Herbs For Kidney Disease: भारत में किडनी की बीमारी (क्रॉनिक किडनी डिजीज) एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। इंडियन जर्नल ऑफ नेफ्रोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 16% लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। इस बीच आयुर्वेद में कुछ ऐसे असरदार हर्ब्स बताए गए हैं जो किडनी की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ये पांच आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपकी मदद कर सकती हैं।

1. गोक्षुरा

Gokshura for kidney health

गोक्षुरा एक आयुर्वेदिक औषधि है जो पेशाब बढ़ाने में मदद करती है। इससे शरीर में जमा गंदगी और ज्यादा पानी बाहर निकलता है, जिससे किडनी साफ रहती है। इसके अलावा गोक्षुरा में पथरी बनने से रोकने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसे पाउडर या चाय के रूप में लिया जा सकता है। (Ayurvedic Herbs For Kidney Disease)

2. हल्दी

हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट हर्ब है। इसमें मौजूद कर्क्यूमिन नामक तत्व डायबिटीज की वजह से होने वाले किडनी डैमेज को कम कर सकता है। हल्दी शरीर में सूजन को घटाने में भी मदद करती है, जिससे किडनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। रोजाना हल्दी वाला दूध या हल्दी का पानी पीना इसमें फायदेमंद हो सकता है।

3. पलाश

पलाश की पत्तियों का रस किडनी और मूत्राशय को एक्टिव रखने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है। जिससे किडनी के काम में सुधार आता है। इसे आयुर्वेदिक काढ़े या रस के रूप में सेवन किया जा सकता है।

4. पुनर्नवा

punarnava for kidney health

पुनर्नवा एक पावरफुल मूत्रवर्धक जड़ी-बूटी है। जो शरीर में जमा फालतू पानी और विषैले पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालती है। यह किडनी में सूजन को कम करती है और उसके नेफ्रॉन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। डायबिटीज से जुड़ी किडनी की समस्याओं के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है।

5. अदरक

अदरक सिर्फ सर्दी-जुकाम में नहीं, बल्कि किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह खून की सफाई करता है और ऑक्सीजन युक्त खून को किडनी तक पहुंचाने में मदद करता है। अदरक का नियमित सेवन मूत्रमार्ग की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभदायक है। हालांकि यदि आप अदरक का सप्लीमेंट लेना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Apr 2025 08:11 pm
Published on:
24 Apr 2025 08:07 pm
Also Read
View All
Biliary Colic: खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, हेल्थलाइन ने बताया हो सकता है बिलीअरी कोलिक का संकेत

Yoga Therapy: तनाव से लेकर शरीर की कई परेशानियों में मददगार हो सकता है योग, योगा इंस्टिट्यूट से जानें योगा थेरेपी क्या है

आंखों का रंग, बालों में सफेद लट और सुनने की क्षमता में कमी, IJDVL से समझें क्या होता है Waardenburg Syndrome

Vaccines: वैक्सीन क्या है और शरीर को बीमारियों से कैसे बचाती है? WHO से जानें वैक्सीन से जुड़ी जरूरी बातें

Radiation Burns: कैंसर के इलाज के दौरान त्वचा पर लालपन और पपड़ी क्यों जमती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें रेडिएशन बर्न की वजह