स्वास्थ्य

Ayurvedic remedies for liver: अश्वगंधा के सेवन से लिवर बनेगा स्वस्थ

Ayurvedic remedies for liver: सभी जड़ी बूटियों में से अश्वगंधा सबसे अधिक प्रसिद्ध जड़ी बूटी मानी जाती है। भारत में पांरपरिक रूप से अश्वगंधा का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 5:18 PM IST
Ashwagandha benefits in hindi
अश्वगंधा के सेवन से लिवर बने स्वस्थ

Ayurvedic remedies for liver : नई दिल्ली। शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग होता है। वैसे तो शरीर का हर जरूरी होता है और उसका ख्याल रखना आपके लिए आवश्यक होता है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं लिवर की। उसे किस तरह से आप फिट रख सकते हैं।

आप जो भी खाते हैं, पीते हैं, सांस के माध्यम से ऑक्सीजन लेते हैं लिवर उन सभी को प्रोसेस करता है। लिवर शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, जरूरत होने पर ब्लड का क्लॉट जमाने में मदद करता है। साथ ही हॉर्मोन्स को रेगुलेट करने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिवर को क्षति पहुंचना स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हो सकता है। इसलिए अश्वगंधा एक उपयोगी हर्ब होता है जो कि लिवर को स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं लिवर के लिए अश्वगंधा के सेवन के लाभ...

लिवर के लिए अश्वगंधा के लाभ

लिवर को टॉक्सिन्स से बचाता है- अनहेल्दी खाना या जंक फूड का सेवन करने से शरीर में बहुत सारे टॉक्सिन्स चले जाते हैं, जो कि लिवर में जमा हो जाते हैं और लिवर की कार्यप्रणाली पर असर डालते हैं। अश्वगंधा का सेवन लिवर को हानिकारक टॉक्सिन्स के बुरे प्रभाव से बचाता है और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

लिवर डैमेज से बचाता है- किसी भी तरह की एंटी-बायोटिक्स दवाई का सेवन करने से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। अश्वगंधा का सेवन करने से लिवर डैमेज का खतरा बेहद कम हो जाता है और लिवर की कार्य प्रणाली बेहतर बनी रहती है।

सूजन दूर करता है- अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इसका सेवन लिवर की सूजन को कम करता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अश्वगंधा का सेवन करना लाभकारी होता है। इसका सेवन दूध के साथ रात को सोने से पहले किया जा सकता है।

फैटी लिवर की समस्या कम करता है- एल्कोहॉल का सेवन करने से लिवर पर हानिकारक असर पड़ता है और फैटी लिवर की समस्या पैदा हो जाती है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल लाभकारी होता है। बहुत ज्यादा बैली फैट, पीसीओएस, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस