स्वास्थ्य

Running Tips :- सुबह दौड़ लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, ताकि घुटनों में नहीं होगा दर्द

Running Tips :- सुबह-सुबह की रनिंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन इससे पहले आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। ताकि आपको घुटने सहित हाथ पैर के दर्द से राहत मिल सके।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2021, 1:54 PM IST
Running
Running

कुछ लोगों को सुबह सुबह दौड़ने के बाद घुटनों में दर्द होता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं। तो आपको भी कुछ टिप्स अपनाने होंगे। जिससे आपको Running करते समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी और पैरों व घुटनों में भी दर्द नहीं होगा।

इसलिए होता दर्द-

कई लोगों को रनिंग के कारण घुटनों में दर्द होता है। लेकिन लगातार दौड़ते रहने के बाद यह दर्द धीरे-धीरे कम भी हो जाता है। घुटनों के इस दर्द को रनर्स नी कहा जाता है। अगर आपके भी घुटनों में दर्द होता है। तो आप रनिंग से पहले सही फॉर्म के साथ कुछ टिप्स पर ध्यान दें।

एड़ी पर नहीं पड़ने दें जोर-

उन लोगों को भी दर्द होता है। जो दौड़ते समय एड़ी का सहारा लेते हैं। ऐसे में पैरों को पीछे की तरह स्विंग करें आगे को नहीं। अपनी एड़ियों को हमेशा जमीन या ट्रैक के कुछ ऊपर रखें। ताकि ऐडी से शॉक घुटने तक ना लगे।

रनिंग करते समय आपको घुटनों को स्थिर रखना है, ऊपर लेकर नहीं जाना है। जब भी आप दौड़े तो अपने शरीर को आगे की तरफ़ झुका कर दौड़े। इससे शरीर का भार घुटनों पर नहीं पड़ेगा और दर्द भी नहीं होगा। जब आपके पैर आपके शरीर के सामने आते हैं। तो इसका मतलब है कि आप रनिंग पर ब्रेक लगा रहे हैं । जिसका सीधा असर आपके घुटनों पर पड़ता है।

शरीर में अधिक वजन होने के कारण भी घुटनों में दर्द होता है। इसलिए आप पहले अपना वजन कम करें। फिर दौड़े, इससे आप को दौड़ने के बाद घुटने में दर्द नहीं होगा।

आप लंबे समय बाद दौड़ रहे हैं। या रनिंग स्टार्ट कर रहे हैं । तो इससे पहले कुछ देर वॉकिंग करें या कुछ दिन वॉक करें। जब आपको वॉकिंग की आदत हो जाए। तो फिर धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करें। इससे आपकी मांस पेशियों में भी बल आएगा और दौड़ने के बाद किसी प्रकार का दर्द भी नहीं होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय