29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Glowing skin home remedies :- चमकदार ग्लोइंग त्वचा के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

Glowing skin home remedies :- त्वचा में गजब का निखार लाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय का सहारा ले सकते हैं। इनसे आपकी त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। बल्कि दिनों दिन आपके चेहरे में निखार आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 30 Jun 2021, 8:22 PM IST

Glowing skin

Glowing skin

महिलाओं और लड़कियों के लिए अपनी skin की देखभाल करना सबसे अहम काम होता है। क्योंकि जिस की त्वचा जितनी अच्छी होगी। वो उतनी ही खूबसूरत दिखेगी। ऐसे में वे कई बाजार के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है। लेकिन अगर आप इन घरेलू उपाय का सहारा लेंगे। तो निश्चित ही कम खर्चे में आपकी त्वचा में गजब का निखार आएगा।

यह भी पढ़ें - डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर करें तुरंत घरेलू उपाय।

इस कारण होती है समस्या-

धूल, धूप, प्रदूषण आदि कारणों से त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। चेहरे पर झुर्रियां, रेडनेस, कील मुंहासे आदि भी होने के कारण आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या से जूझ रही है। तो अपनी त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने के लिए इन घरेलू उपाय का लाभ लें।

यह भी पढ़ें - फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी।

चावल का पानी इस्तेमाल करें-

चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, स्टार्च भरपूर मात्रा में होता है। जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप पहले चावल को अच्छे से धो कर साफ़ कर ले। फिर चावल को उबालकर उसका पानी एक बाउल में निकाल कर करीब 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। जब यह पानी बर्फ की तरह जम जाए तब अपने चेहरे पर लगाएं।

यह भी पढ़ें - कैसे पता करें आपका वजन हाइट के अनुसार सही है या नहीं।

खीरे का इस्तेमाल करें-

खीरा आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और कैफीक एसिड होता है। जो त्वचा में आई सूजन को कम करता है। त्वचा को हाइड्रेट करता है और आपके चेहरे में निखार लाता है। इसके लिए आप की खीरे की फ्यूरी बना लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा कर आइस क्यूब के रूप में जमा लें। फिर चेहरे से लेकर गर्दन तक पर मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने के बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से आधे घंटे बाद धो लें।

यह भी पढ़ें - जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डाले आदत।

गुलाब और दालचीनी का उपयोग करें-

चेहरे में निखार लाने के लिए आप गुलाब और दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप दालचीनी की स्टिक, दो चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां और दो कप पानी मिलाएं। अब इन सभी को अच्छे से गर्म करें। जब इसका रंग ब्राउन ऑरेंज कलर हो जाए। तब इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा कर आइस क्यूब बनाएं और फिर इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें। आपके चेहरे पर गजब का निखार आएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।