स्वास्थ्य

Benefits of barefoot yoga :- नंगे पैर योगा करने से होंगे आश्चर्यजनक फायदे

Benefits of barefoot yoga :- योगा करने से वैसे तो शरीर को कई फायदे होते हैं। लेकिन आप नंगे पैर योगा करेंगे तो इससे ओर भी अधिक फायदे होंगे। यह आप खुद भी योग अभ्यास करके देख सकते हैं।

2 min read
Jun 02, 2021
barefoot yoga

सुबह की सैर पर निकले लोग रास्ते में साफ सुथरी जगह देखकर योग प्राणायाम करने लग जाते हैं। लेकिन वे इस दौरान जूते या मोजे ही पहने रहते हैं। यह ठीक नहीं है, अगर आप भी योग प्राणायाम कर रहे हैं। तो आपको barefoot yoga करना चाहिए। क्योंकि नंगे पैर योगा करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होंगे।

अब लोग अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक होने लगे हैं। क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि पहला सुख ही निरोगी काया है। लेकिन कई लोग जूते या मोजे पहनकर ही योग प्राणायाम कर लेते हैं। जबकि उन्हें नंगे पैर ही यह अभ्यास करना चाहिए। क्योंकि इससे कई गुना अधिक लाभ मिलता है। नंगे पैर योगा करने से आपका शरीर मजबूत होता है ओर आप स्वस्थ भी रहते हैं।

जमीन के सम्पर्क में रहेंगे आप-

आप नंगे पैर योगा करते हैं, तो आप सीधे जमीन के सम्पर्क में रहते हैं। योगा करते समय आपका संतुलन बना रहता है। नंगे पैर होने के कारण आप सही तरह से भी योगा कर पाते हैं। और आपको भी सुखद अहसास होता है।

शरीर में होता है उर्जा का संचार

नंगे पैर योग प्राणायाम करने से आपके पैर जमीन पर रहते हैं। जिससे शरीर में उर्जा का संचार होता है। आप भी अपने आप को रिलेक्स महसूस करते हैं।

पैर होते हैं मजबूत-

नंगे पैर योग प्राणायाम करने से आपके पैर मजबूत होते हैं। आपका शरीर भी लचीला होता है। आप किसी भी प्रकार के योग व आसन आराम से कर पाते हैं।

कई बीमारियों से मिलती है निजात-

योग प्राणायाम से आपको कई बीमारियों से निजात मिलती है। आप जूते मोजे पहनने की अपेक्षा नंगे पैर योग प्राणायाम का अभ्यास करते हैं तो इससे इन्सोम्निया, सिर दर्द, चिंता, मसल्स में तनाव आदि समस्याओं से भी निजात मिलती है। योगा से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले लक्षणों से राहत मिलती है।

रक्त को साफ करने में मदद करता है-

नंगे पैर योगा करने से हमारे शरीर में इलैक्ट्रॉन्स का संचार होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के साथ मिलकर इनके प्रभाव को कम करते हैं। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है इसी के साथ कई तरह के संक्रमण से बचाव होता है। इसके अलावा यह रक्त को साफ करने में भी मदद करता है।

Published on:
02 Jun 2021 08:07 pm
Also Read
View All