स्वास्थ्य

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे

तांबे का पानी सेहत बनाने में काफी मदद करता है। साथ ही तांबा प्यूरीफायर का काम करता है। ये पानी की अशुद्धियों को दूर कर देता है।

less than 1 minute read
Benefits of drinking Copper vessel water
Benefits of drinking Copper vessel water

नई दिल्ली। सेहत ठीक रखने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। इन्हीं में से एक है, तांबे के बर्तन में से पानी पीना। दरअसल आपने कई लोगों को बोलते देखा होगा "तांबे के बर्तन का पानी पीना चाहिए इससे सेहत अच्छी रहती है।" आपको बता दें कि आयुर्वेद ही नहीं, विज्ञान ने भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना लाभकारी बताया है। तांबा प्यूरीफायर का काम करता है। ये पानी की अशुद्धियों को दूर कर देता है। इस पानी का पूरी तरह से लाभ तभी मिलता है, जब तांबे के बरतन में कम से कम 8 घंटे तक पानी रखा जाए। इसलिए लोग रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर सोते हैं, जिससे सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी का सेवन कर सकें।

आज कल लोगों में खाना पचाने की दिक्कत बहुत आम समस्या है। तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से इससे छुटकारा मिल सकता है। तांबे में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो नुकसानदायक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पेट की सूजन मिटाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, पेट के रोग मिटाने के लिए रात भर तांबे के बर्तन में रखे पानी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

तांबे का पानी पीने से और भी बहुत से फायदे हैं। जेसे इसे पीने से पेट की आंतों की गंदगी साफ होती है। आंतों की गंदगी साफ होने से पूरे शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। तांबे के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मददगार है।

कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिएः

Updated on:
20 Jul 2021 03:31 pm
Published on:
20 Jul 2021 03:12 pm