स्वास्थ्य

Mint Water Benefits: सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है पुदीने का पानी, गर्मियों में रोज करें इसका सेवन

Mint Water Benefits: पुदीने का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। गर्मियों में पुदीने का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही ये पेट की समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

2 min read
Benefits of drinking mint water for health and skin

Mint Water Benefits: पुदीने के पानी का सेवन करने से सेहत कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। पुदीने का पानी पुदीने के पत्तियों से बनाया जाता है। पुदीने के पानी में फोलेट, कैल्शियम, कैरोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही पुदीने का पानी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने का पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने और लू से बचाने में मदद करता है। साथ ही गर्मियों में पुदीने का पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। रोजाना पुदीने का पानी पीना जरूर पीना चाहिए। तो आइए जानते हैं पुदीने का पानी पीने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पुदीने के पानी के फायदे

शरीर को ठंडक दिलाने में फायदेमंद
गर्मी से ठंडक पाने के लिए पुदीने का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने और लू से बचाने में मदद करता है। गर्मियों में इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपको दिन भर की थकान से भी छुटकारा मिलती है।
यह भी पढ़े: शिमला मिर्च खाने के है अनगिनत फायदे, कई समस्याओं को दूर करने में होता है सहायक

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए पुदीने का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। साथ ही रोजाना इसका सेवन करने से चेहरे पर निखार आती है।

पेट के लिए फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पुदीने का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीने में मेन्थॉल मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। पुदीने का पानी पीने से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती है। साथ ही एसिडिटी, पेट में जलन और सीने में जलन की समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
27 Jun 2022 01:21 pm
Published on:
27 Jun 2022 01:18 pm
Also Read
View All