स्वास्थ्य

Best Time to Take Vitamin C Supplement: विटामिन सी की गोली कब खाएं, सुबह खाली पेट या कुछ खाने के बाद, जानिए सही तरीका

Best Time to Take Vitamin C Supplement: विटामिन सी की गोली कब खानी चाहिए, खाली पेट या खाने के बाद? जानिए इसका सही समय, तरीका और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी ताकि आपको पूरा फायदा मिल सकें।
2 min read
• •
Jun 09, 2025
Best Time to Take Vitamin C Supplement
Best Time to Take Vitamin C Supplement फोटो प्रतीकात्म, डिजाइन- पत्रिका

Best Time to Take Vitamin C Supplement: आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, थकान दूर करने और त्वचा को हेल्दी रखने के लिए कई लोग विटामिन C की गोली का सेवन करने लगे हैं। लेकिन एक बड़ा सवाल यह है कि विटामिन C की गोली कब खानी चाहिए- खाली पेट या कुछ खाने के बाद? सही समय पर गोली लेने से इसका असर और भी अच्छा होता है, वहीं गलत समय पर लेने से पेट में गड़बड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं, विटामिन सी की गोली का सही समय और तरीका के बारे में।

हमारे शरीर में विटामिन C की भूमिका

विटामिन C एक जरूरी पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में खुद नहीं बनता, इसलिए हमें इसे बाहर से भोजन या सप्लीमेंट के रूप में लेना होता है। यह शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत यानी इम्युनिटी को मजबूत करता है। साथ ही यह घाव भरने, स्किन को साफ और चमकदार बनाने और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है यानी शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों से कोशिकाओं को बचाता है। सर्दी-जुकाम से लेकर स्किन के निखार तक, विटामिन C की कई जरूरतें हैं।

खाली पेट लेना सही है या नहीं?

    विटामिन सी लेने का सबसे अच्छा समय खाली पेट है। इसका मतलब है कि इसे सुबह, भोजन से 30 मिनट पहले या खाने के दो घंटे बाद लेना चाहिए, लेकिन ऐसा करना हर किसी के लिए सही नहीं है।

    दरअसल, विटामिन सी एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है यानी यह पानी में घुलकर शरीर में काम करता है। इसे खाली पेट लेने से कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है। अगर आपका पेट संवेदनशील है या आपको अक्सर एसिडिटी रहती है तो खाली पेट गोली लेने से बचें। ऐसे लोगों को इसे खाने के बाद लेना बेहतर रहता है।

    खाना खाने के बाद लेना कब फायदेमंद होता है?

      अगर आपको एसिडिटी या पाचन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो विटामिन सी की गोली को सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के भोजन के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होगा। खाना खाने के बाद पेट में एसिड का स्तर थोड़ा संतुलित होता है, जिससे विटामिन सी बेहतर तरीके से अवशोषित हो पाता है और पेट पर असर नहीं करता।

      सही तरीका क्या है?

      विटामिन सी की गोली को साधारण पानी के साथ लेना ही सबसे अच्छा तरीका है। कुछ लोग इसे संतरे या नींबू के रस के साथ लेते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है, क्योंकि ये जूस खुद भी विटामिन सी से भरपूर होते हैं। अगर आप गोली ले रहे हैं तो साथ में जूस लेने से विटामिन सी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है। जिससे दस्त या पेट की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें कि किसी भी सप्लीमेंट को जरूरत से ज्यादा न लें। रोज 500mg से 1000mg की मात्रा आमतौर पर पर्याप्त होती है।

      डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

      डिस्क्लेमर
      इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
      Updated on:
      09 Jun 2025 01:45 pm
      Published on:
      09 Jun 2025 01:45 pm
      Also Read
      View All
      World Heart Day 2026: डिजिटल दौर में दिल की सेहत, हृदय रोग विशेषज्ञ से जानें कैसे मोबाइल से टेलीमेडिसिन तक बदल रही है हार्ट केयर की तस्वीर

      Tendinopathy: जोड़ों के पास बार-बार होने वाला दर्द और अकड़न हो सकती है टेंडिनोपैथी की निशानी, मेयो क्लिनिक से जानें क्या है यह समस्या

      गले में खाना फंसने से लेकर सांसों की बदबू तक, मेयो क्लिनिक से जानें Zenker’s Diverticulum के लक्षण

      नाखूनों में दिख रहे ये 7 बदलाव न करें नजरअंदाज, सेहत से जुड़े हो सकते हैं संकेत, Mayo Clinic से जानें कारण

      Biliary Colic: खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, हेल्थलाइन ने बताया हो सकता है बिलीअरी कोलिक का संकेत