
Bhagwant Mann Low Pulse Rate: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लो पल्स रेट के कराण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पहले पंजाब सीएम को वायरल बुखार और पाचन संबंधी समस्या हुई और बाद में तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कराण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐस में आपके मन में भी सवाल उठ रहे होगा कि क्या होता है लो पल्स रेट? कैसे ये हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।
हमारी धड़कनों की रफ्तार यानी पल्स रेट (Pulse Rate) हमारे दिल की सेहत का संकेत देती हैं। सामान्य तौर पर एक व्यक्ति की हार्ट बीट 60 से 100 बीट प्रति मिनट (bpm) मानी जाती है। लेकिन, ये एक ऐसी स्थिति है जब यह रेट 60 bpm से नीचे चला जाता है। इस स्थिति को लो पल्स रेट या ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) कहा जाता है। ब्रैडीकार्डिया में आपका दिल धीमी गति से धड़कता है और शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त ऑक्सीजन से भरपूर ब्लड को पंप नहीं कर पाता है।
अगर दिल की धीमी गति के कारण शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच रहा है तो उस स्थिति में ये जानलेवा भी हो सकता है। गंभीर मामलों में बेहोशी आ सकती है, हार्ट फेलियर का रिस्क बढ़ सकता है, साथ ही अचानक कार्डियक अरेस्ट की संभावना भी हो सकती है।
व्यक्ति को बैठाएं या लेटाएं, घबराएं ना
बिल्कुल भी देरी ना करें, तुरंत एंबुलेंज बुलाएं
अस्पताल पहुंचते ही ECG कराना फर्स्ट स्टेप है