स्वास्थ्य

Biblical Tree: इस 1 हजार साल पुराने चमत्कारिक बीज से होगा कैंसर का इलाज, बाइबिल में है जिक्र

Biblical Tree: हम जिस बीज की बात कर रहे हैं वो सामान्य नहीं है। ये एक विलुप्त हो चुका पेड़ है। मगर साल 1980 में पुरातत्व विभाग को एक गुफा में इसका बीज मिला था। करीब ये पेड़ 1 हजार साल पुराना है।
2 min read
• •
Oct 06, 2024
Biblical Tree 1000 year old cancer treatment
Biblical Tree 1000 year old cancer treatment

Biblical Tree: हम जिस बीज की बात कर रहे हैं वो सामान्य नहीं है। ये एक विलुप्त हो चुका पेड़ है। मगर साल 1980 में पुरातत्व विभाग को एक गुफा में इसका बीज मिला था। करीब ये पेड़ 1 हजार साल पुराना है। ये औषधीय गुणों से भरपूर है। गुफा में पाए गए बीज से एक पेड़ तैयार किया जा रहा है। इससे कैंसर का इलाज हो सकता है। बाइबिल में उल्लेखित इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में जानना रोचक हो सकता है।

बाइबिल में 'Sheba' नामक पेड़ का जिक्र (Sheba Tree In Bible)

Sheba Tree In Bible: बाइबिल में शेबा (Sheba) नामक पेड़ का जिक्र है। इतिहासकारों के अनुसार, Sheba Tree जू़डियन रेगिस्तान (Judean Desert) में पाया जाता था। फिलहाल ये रेगिस्तान वेस्ट बैंक और इजरायल में है। लेकिन ये दुर्लभ पेड़ विलुप्त हो चुका है। यही के एक गुफा में इस पेड़ का एक बीज 1980 के दशक में खोज कर रहे वैज्ञानिकों को मिला था।

करीब 14 साल से शेबा को लेकर रिसर्च जारी

शेबा के पेड़ को लेकर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि ये वही पेड़ हो सकता है जिसका जिक्र बाइबिल है। इस पेड़ में कई प्रकार के औषधीय गुण हैं। प्राचीन दुनिया में इससे बाम बनाया जाता था। साथ ही कई प्रकार से इसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता था। अगर ये पेड़ तैयार हो जाता है तो आज भी इसका यूज कई तरह के मेडिसीन के लिए किया जा सकेगा।

शेबा के पेड़ में एंटी-कैंसर गुण

अभी इस पेड़ को वैज्ञानिकों की टीम की देखरेख रखा गया है। ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसको लेकर अभी तक रिसर्च जारी है। बताया जा रहा है कि इस पेड़ में एंटी-कैंसर गुण हो सकते हैं। इससे कैंसर का इलाज किया जा सकता है। हालांकि, पेड़ों के गुण को लेकर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
06 Oct 2024 03:31 pm
Published on:
06 Oct 2024 03:31 pm
Also Read
View All