स्वास्थ्य

सावधान, अमेरिका से आने वाली यह बीमारी हो सकती है घातक

Bird flu pandemic warning: एवियन इन्फ्लूएंजा जिसे हम बर्ड फ्लू भी कहते हैं। यह वायरस पहले पक्षियों में ही देखा गया था लेकिन अब यह गायों के साथ जानवरों में भी तेजी से फैल रहा है।

2 min read
Bird flu pandemic warning

Bird flu pandemic warning: बर्ड फ्लू इस समय तेजी से बढ़ रहा है इसी को लेकर स्पेन के एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगली महामारी अमेरिका से आ सकती है। इस समय में एवियन फ्लू अमेरिका में तेजी से फैल रहा है ऐसे में ला वैनगार्डिया के अनुसार जो संक्रामक रोग विशषज्ञ है उन्होंने बताया है कि इसलिए आने वाले समय में यह एक नई महामारी (Bird flu pandemic warning) को ट्रिगर कर सकता है।

इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर क्यों डरे हुए है एक्सपर्ट्स : Why are experts scared about the influenza virus

एवियन इन्फ्लूएंजा जिसे हम बर्ड फ्लू भी कहते हैं। यह वायरस पहले पक्षियों में ही देखा गया था लेकिन अब यह गायों के साथ जानवरों में भी तेजी से फैल रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक यह इंसानों में नहीं फैला है लेकिन इसी बात को लेकर एक्सपर्ट्स (Bird flu pandemic warning) चिंतित है कि कभी भी कोई ऐसा म्यूटेंट आ सकता है जो जानवरों से इंसानों तक फैल सकता है।

इस महामारी का अमेरिका से आने का कारण क्या है : Bird flu pandemic warning

हाल ही में करीब 6 महीने पहले जहां अमेरिका में 48 राज्य मेें 9 करोड़ मुर्गियां एवियन इन्फ्लूएंजा का शिकार हो गई थी। साथ ही गायों में इस वायरस की पुष्टि की गई थी। तब इस वायरस को लेकर सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के पूर्व निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने दावा किया है यह बीमारी (Bird flu pandemic warning) आने वाले समय में घातक हो सकती है और महामारी का कारण बन सकती है। इसी को लेकर पिछले हफ्ते ब्रीफिंग में डब्लूएचों के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने भी अमेरिका में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के तेजी से फैलने की ओर इशारा किया। जबकि इनमें 58 मामले इंसानों के शामिल है।

क्या है बर्ड फ्लू: What is Bird flu

यह एक एक इंफेक्शन है जो इन्फ्लूएंजा वायरस (Bird flu pandemic warning) से होता है। यह आमतौर पर पक्षियों और जानवरों में ही फैलता है। कई बार इसका खतरा संक्रमित जानवरों से इंसानों में भी फैलने का रहता है। इस वायरस के कई वेरिएंट तो बेहद खतरनाक होते हैं। इस वायरस के 4 प्रकार है। यह वायरस आम तौर पर इंसानों को अपना शिकार नहीं बनाता है लेकिन H5N1 औरH7N9 से इंसान संक्रमित हो सकता है।

क्या होते हैं बर्ड फ्लू के लक्षण : What are the symptoms of bird flu

बर्ड फ्लू का प्रभाव मुख्य रूप से श्वसन तंत्र पर पड़ता है। इसके लक्षणों में गुलाबी आंखेंए बुखारए थकानए खांसीए मांसपेशियों में दर्दए गले में खराशए मतलीए उल्टी और दस्त शामिल हैं। यह वायरस निमोनियाए सांस लेने में कठिनाईए बैक्टीरियल संक्रमणए सेप्सिस और मस्तिष्क में सूजन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

कितनी खतरनाक हो सकती है बर्ड फ्लू बीमारी : How dangerous can bird flu be?

साल 1997 में हॉन्गकॉन्ग में मानवों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला मामला सामने आया, जो H5N1 के नाम से जाना जाता है। इसका मृत्यु दर लगभग 60% था, जिसका अर्थ है कि इस वायरस से संक्रमित 10 में से 6 व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, बर्ड फ्लू अब तक की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानी जाती है। इसके नए वैरिएंट H9N2 में पक्षियों में मृत्यु दर लगभग 65% है, लेकिन इंसानों में इसके मामले अभी तक नहीं देखे गए हैं।

Published on:
20 Dec 2024 10:52 am
Also Read
View All

अगली खबर