राम कपूर (Ram Kapoor weight loss ) ने अपनी हालिया तस्वीर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पहले काफी मोटे दिखने वाले राम कपूर अब नई तस्वीरों में काफी स्लिम और फिट नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और जींस के साथ सफेद जूते पहने हुए हैं, जो उन्हें बेहद आकर्षक बना रहे हैं। अपने परिवर्तन की तस्वीरें साझा करते हुए, अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, "नमस्ते दोस्तों, इंस्टाग्राम पर थोड़े समय के लिए अनुपस्थित रहने के लिए माफी चाहता हूँ, मैं अपने ऊपर काफी मेहनत कर रहा था।"