स्वास्थ्य

Blood cancer symptoms : रात में पसीना, शरीर पर गांठें… ये हैं ब्लड कैंसर के सामान्य लक्षण, जिनको ना करें अनदेखा

Blood cancer symptoms :कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानी जाती है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल के चलते इसके मामले भी काफी ज्यादा बढ़ रहें हैं। वहीं, ब्लड कैंसर की समस्या अब हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। खासकर हमारे देश में हर साल लाखों लोग इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
2 min read
Sep 08, 2025
Blood cancer symptoms
Blood cancer symptoms (photo- freepik)

Blood cancer symptoms : कैंसर दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानी जाती है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल के चलते इसके मामले भी काफी ज्यादा बढ़ रहें हैं। वहीं, ब्लड कैंसर की समस्या अब हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। खासकर हमारे देश में हर साल लाखों लोग इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ब्लड कैंसर (leukemia, lymphoma or myeloma) शरीर में खून या लिम्फेटिक सिस्टम से जुड़ी समस्या के कारण विकसित होता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में फैलती है। लेकिन शुरुआती अवस्था में शरीर कई तरह के संकेत भेजता है, जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

रात में अत्यधिक पसीना आना

अगर आप बिना ज्यादा परिश्रम के भी रात में अत्यधिक पसीना महसूस कर रहे हैं, तो यह ब्लड कैंसर का एक सामान्य संकेत हो सकता है। विशेष रूप से ऐसी पसीना अधिक मात्रा में आता है, जिससे आपका बिस्तर भी गीला हो जाता है। यह संकेत आपके इम्यून सिस्टम की कमजोरी और शरीर में हो रही गुप्त समस्या को इंगित करता है।

शरीर पर गांठें बनना

ब्लड कैंसर के शुरूआती संकेतों में से एक गंभीर चेतावनी है शरीर पर कहीं भी अचानक गांठों का उभरना। यह गांठें दर्द रहित होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका आकार बढ़ने लगता है। खासकर बगल, गर्दन और कमर के पास लिम्फ नोड्स में सूजन आना बहुत महत्वपूर्ण संकेत है। यदि ये सूजन तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें।

अन्य सामान्य लक्षण

  • बार-बार कब्ज या दस्त होना।
  • गले में लगातार दर्द या तीन सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना।
  • मल या पेशाब में खून आना।
  • अचानक वजन कम होना बिना किसी खास वजह के।
  • थकान और सुस्ती महसूस होना।
  • भोजन निगलने में कठिनाई।
  • असामान्य ब्लीडिंग जननांग या गुदा से होना।
  • स्तन में गांठें बनना या निप्पल से ब्लीडिंग।

सामान्य लक्षण, जिनको ना करें अनदेखा

सीनियर इमरजेंसी फिजिशियन डॉ. हिमांशु गुप्ता के अनुसार, ये शुरुआती संकेत होते हैं जिन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर पहचान कर सही चिकित्सक से सलाह लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर यह संकेत अनदेखा किए जाएं, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और इलाज कठिन हो सकता है।

Updated on:
08 Sept 2025 03:38 pm
Published on:
08 Sept 2025 02:41 pm