स्वास्थ्य

Breast Cancer Symptoms: महिलाएं ध्यान दें! अंडरआर्म्स में दिखते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत? एक्सपर्ट ने बताए 5 संकेत

Breast Cancer Symptoms: जानें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती 5 लक्षण जो अंडरआर्म्स (बगल) में दिखाई देते हैं। गांठ, दर्द, सूजन और रंग बदलना कैसे कैंसर का संकेत हो सकते हैं? पढ़ें एक्सपर्ट टिप्स और बचाव के उपाय।
2 min read
• •
Oct 05, 2025
Breast Cancer Symptoms
Breast Cancer Symptoms (photo- freepik)

Breast Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। भारत में भी स्तन कैंसर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आमतौर पर लोग ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को केवल स्तन तक सीमित मानते हैं जैसे कि गांठ होना, खून आना या असामान्य बदलाव। लेकिन सच यह है कि इसके संकेत अंडरआर्म्स (बगल) में भी दिखाई देते हैं। अगर इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सकता है।

मुंबई के कैंसर सर्जन डॉ. जयनाम के अनुसार, स्तन कैंसर और अंडरआर्म्स की गांठ का गहरा संबंध है। ज्यादातर मामलों में ट्यूमर स्तन के ऊपरी बाहरी हिस्से में बनता है और इसके कैंसर सेल्स तेजी से अंडरआर्म्स तक फैल जाते हैं। हालांकि, हर गांठ कैंसर की हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन लगातार बने रहने पर जांच करवाना जरूरी है।

अंडरआर्म्स में दिखने वाले 5 संकेत

बार-बार गांठ बनना

अगर अंडरआर्म्स में बार-बार सख्त गांठें महसूस होती हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार शेविंग या वैक्सिंग के कारण हल्की गांठें हो जाती हैं, लेकिन लगातार बनी रहने वाली गांठ कैंसर का संकेत हो सकती है।

सूजन और भारीपन

अंडरआर्म्स में बार-बार सूजन आना या स्किन का मोटा होना ब्रेस्ट कैंसर का एक और संकेत है। बांहों में भारीपन महसूस होना भी इसी से जुड़ा लक्षण है।

दर्द

अंडरआर्म्स की मांसपेशियों में बार-बार दर्द या बहुत ज्यादा सॉफ्टनेस महसूस होना कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। अगर दर्द समय के साथ बढ़ता जाए तो यह लिम्फ नोड्स के कारण हो सकता है।

रंग में बदलाव

बगल की स्किन संवेदनशील होती है और गर्मी में पसीने के कारण खुजली या चकत्ते पड़ सकते हैं। लेकिन अगर मौसम सामान्य है और फिर भी अंडरआर्म्स का रंग गहरा या अलग दिख रहा है, तो यह कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है।

गर्माहट और जलन

अंडरआर्म्स की स्किन पर लगातार गर्माहट, जलन या खुजली होना एक हल्का लेकिन गंभीर संकेत हो सकता है। अक्सर इसे लोग इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा हो सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव कैसे करें?

नियमित रूप से हेल्थ चेकअप और मैमोग्राफी करवाएं। संतुलित और पौष्टिक आहार लें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और वजन पर नियंत्रण रखें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Also Read
View All
Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें