
Burning Mouth Syndrome: कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपके मुंह के भीतर, खासकर जीभ, मसूड़ों या तालू पर बिना किसी साफ वजह के तेज जलन या सिहरन हो रही हो? मानो किसी ने गरम चाय से जीभ जला दी हो या लाल मिर्च सीधे रगड़ दी हो। आप डॉक्टर के पास जाते हैं, ब्लड टेस्ट करवाते हैं, डेंटिस्ट से भी चेकअप करवाते हैं और रिपोर्ट्स पूरी तरह नॉर्मल आती हैं। डॉक्टर कहते हैं, सब ठीक है, कोई जख्म या इन्फेक्शन नहीं है। लेकिन तकलीफ तो असल है, दर्द भी असली है। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो यह महज कोई आम समस्या नहीं है। इसे मेडिकल की भाषा में बर्निंग माउथ सिंड्रोम (Burning Mouth Syndrome - BMS) कहा जाता है। आइए समझते हैं कि इसके कारण और लक्षण क्या हैं।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, बर्निंग माउथ सिंड्रोम एक ऐसी क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) स्थिति है जिसमें मुंह के अंदर बिना किसी चोट, छाले या इन्फेक्शन के लगातार जलन, सुन्नपन या चुभन महसूस होती है। यह समस्या मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है;
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, भले ही ऊपरी तौर पर मुंह बिल्कुल साफ और स्वस्थ दिखाई दे, लेकिन अंदरूनी तंत्रिका तंत्र (Nervous System) में गड़बड़ी इसकी जड़ में होती है। इसके मुख्य कारणों को इस तरह समझा जा सकता है;
इस सिंड्रोम के लक्षण बहुत अजीब और अलग होते हैं, जो सुबह के वक्त थोड़े कम हो सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता है, इनकी तीव्रता बढ़ती जाती है। मुख्य लक्षण हैं;
इसके लक्षण नजर नहीं आते, इसलिए इसका इलाज थोड़ा धैर्य और समझदारी मांग है। डॉक्टर सबसे पहले यह सुनिश्चित करते हैं कि यह किसी और बीमारी (जैसे डायबिटीज या फंगल इन्फेक्शन) की वजह से तो नहीं है। अगर सेकेंडरी कारण मिल जाए, तो उसे ठीक किया जाता है। प्राइमरी BMS के मामले में कुछ प्रैक्टिकल कदम बहुत मददगार साबित होते हैं;
अगर आपके मुंह में भी लंबे समय से ऐसी अनजान जलन बनी हुई है और तमाम जांचें नॉर्मल आ रही हैं, तो घबराएं नहीं कि यह क्या हो गया है। यह बर्निंग माउथ सिंड्रोम हो सकता है। अपने डॉक्टर या न्यूरोलॉजिस्ट से खुलकर बात करें, अपनी जीवनशैली में थोड़े बदलाव करें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। सेहत सिर्फ शरीर की नहीं, आपके नर्वस सिस्टम की भी मांगती है पूरा ध्यान!