स्वास्थ्य

Burping And Gas: बार-बार डकार क्यों आती है? मेयो क्लिनिक की रिसर्च से जानिए कारण और कब ये नुकसानदायक हो सकती है

Burping And Gas Reasons: क्या आप भी बार-बार डकार आने या पेट की गैस से परेशान हैं? जानिए मेयो क्लिनिक के अनुसार इसके पीछे के असली कारण और इससे राहत पाने के 5 उपाय।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2026, 9:00 AM IST
Mayo Clinic Gas Guide,Burping and Gas ReasonsStomach Gas Remedies
आप भी बार-बार डकार आने या पेट की गैस से परेशान हैं- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)

Burping And Gas Reasons Hindi: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कुछ खाते ही पेट फूल जाता है या जोर-जोर से डकारें (Burps) आने लगती हैं? कई बार डकार हमें शर्मिंदा कर देती है, तो कभी पेट की गैस का दर्द हमारी रातों की नींद उड़ा देता है। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) की एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, हर इंसान के पेट में गैस बनना और डकार आना एक बेहद सामान्य बात है।

लेकिन जब यह ज्यादा होने लगे, तो यह हमारे गलत खान-पान और लाइफस्टाइल का इशारा होती है। आइए कैम्ब्रिज डिक्शनरी और पीएमसी समझते हैं कि पेट में यह गैस का गोला बनता क्यों है और एक्सपर्ट्स इससे बचने के क्या उपाय बताते हैं।

पेट में क्यों भर जाती है इतनी हवा?

मेयो क्लिनिक की रिसर्च बताती है कि पेट में गैस बनने या डकार आने के दो सबसे बड़े कारण होते हैं;

1. हवा निगलना (Aerophagia)- जब हम बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, च्युइंग गम चबाते हैं, या स्ट्रॉ से जूस पीते हैं, तो हम अनजाने में बहुत सारी हवा पेट के अंदर निगल लेते हैं। यही हवा बाद में डकार बनकर बाहर निकलती है।

2. खाना पचने की प्रक्रिया- जब हमारा पेट कुछ खास तरह के भोजन को पूरी तरह तोड़ नहीं पाता, तो आंतों में मौजूद बैक्टीरिया उस खाने को पचाते समय गैस छोड़ते हैं।

इन 4 आदतों की वजह से बनती है पेट में गैस

  • ज्यादा फाइबर और कार्बोहाइड्रेट वाला खाना।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध-दही)।
  • आर्टिफिशियल स्वीटनर।
  • बहुत तेल और घी वाला खाना।

कब ये नुकसानदायक हो सकती है

  • पेट में असहनीय या लगातार दर्द होना।
  • अचानक वजन कम होना।
  • मल (Stool) में खून आना।
  • लगातार उल्टी या जी मिचलाना।
  • लगातार दस्त (Diarrhea) या कब्ज।

गैस के दर्द और डकार से राहत पाने के 5 उपाय

  • छोटे कौर लें और चबाकर खाएं।
  • सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स से जितना हो सके दूर रहें।
  • स्ट्रॉ (Straw) का इस्तेमाल बंद करें।
  • टहलना शुरू करें।
  • गैस बनाने वाले खाने की लिस्ट बनाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
16 Jul 2026, 9:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक