स्वास्थ्य

Face Pack : तुलसी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से आएगा गजब का निखार

0Face Pack : तुलसी का फेस आप घर पर ही बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2021, 1:08 PM IST
Face Pack
Face Pack

यह तो सभी जानते हैं कि तुलसी औषधि गुणों से भरपूर होती है। लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए आप घर पर ही इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा में जमकर ग्लो आएगा।

कील मुंहासे भी होंगे दूर-

तुलसी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट सहित अन्य गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह त्वचा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसे लगाने से कील-मुंहासे सहित चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे तुलसी का फेस पैक तैयार करें।

इस तरह बनाएं फेस पैक-

तुलसी का फेस पैक तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में गुलाब जल लेकर उसमें तुलसी के पत्ते डालना है। इन्हें बिल्कुल बारीक पीस लें, फिर इसमें एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाएं। तब आप इसे अच्छे से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने पर आपके चेहरे में गजब का निखार आएगा।

डेड स्किन करेगी दूर-

तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इस कारण यह आप की डेड स्किन को भी हटाती है और स्किन की सफाई करते हुए चेहरे की त्वचा की कोशिकाओं को हिल करती है। इसको लगातार लगाने से चेहरे पर कील मुंहासे पिंपल एक्ने आदि के निशान भी दूर हो जाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें