स्वास्थ्य

Cacophobia: सिर्फ पसंद-नापसंद नहीं, बदसूरती का डर भी हो सकता है मानसिक समस्या, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें कैकोफोबिया

Cacophobia Cause: क्या बदसूरती से डरना एक बीमारी है? क्लीवलैंड क्लिनिक और हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लाइब्रेट (Lybrat) के अनुसार, जानें कैकोफोबिया (Cacophobia) क्या है, इसके मुख्य लक्षण, कारण और इलाज। जानिए कैसे यह डर आपकी मानसिक सेहत को प्रभावित करता है।
2 min read
Sep 18, 2026
Cacophobia symptoms,Fear of ugliness,What is cacophobia,
बदसूरती का डर हो सकता है कैकोफोबिया समस्या- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Cacophobia Symptoms: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी बदसूरत चीज या दिखने में खराब इंसान को देखकर किसी को डर भी लग सकता है? आमतौर पर हम किसी चीज को पसंद या नापसंद करते हैं, लेकिन अगर किसी इंसान को बदसूरती से बहुत ज्यादा डर या घबराहट होने लगे, तो यह सिर्फ उसकी सोच नहीं बल्कि एक मानसिक समस्या हो सकती है। इसे डॉक्टरी भाषा में कैकोफोबिया (Cacophobia) कहते हैं। आज की दुनिया में सुंदर दिखने का दबाव इतना बढ़ चुका है कि लोग खुद को या दूसरों को लेकर बेहद सतर्क हो गए हैं। लेकिन जब यह डर हद से बढ़ जाए, तो इंसान का जीना मुश्किल कर देता है। आइए समझते हैं कि आखिर यह समस्या क्या है और इसके लक्षण क्या हैं।

क्या होता है कैकोफोबिया?

हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लाइब्रेट (Lybrat) के अनुसार, कैकोफोबिया दो ग्रीक शब्दों से मिलकर बना है कैको यानी बदसूरत और फोबिया यानी डर। यह एक तरह का एंग्जायटी डिसऑर्डर (घबराहट की बीमारी) है। इसमें व्यक्ति को किसी भी ऐसी चीज, जगह या इंसान से बहुत ज्यादा डर लगने लगता है, जो उसकी नजर में सुंदर नहीं है। यह डर इतना भयानक हो सकता है कि इंसान ऐसी जगहों पर जाने से बचने लगता है जहां उसे लगता है कि उसे असुंदर चीजें दिखेंगी। यहाँ तक कि कुछ लोगों को खुद के बदसूरत दिखने का भी डर सताने लगता है।

कैकोफोबिया के मुख्य लक्षण

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कैकोफोबिया से पीड़ित व्यक्ति में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं;

  • अचानक तेज घबराहट होना।
  • पसीना आना और कांपना।
  • चीजों से दूरी बनाना।
  • चक्कर आना या जी मिचलाना।
  • नियंत्रण खोने का डर।

यह बीमारी क्यों होती है?

इसके पीछे कोई एक कारण नहीं होता, बल्कि कई अलग-अलग वजहें हो सकती हैं;

  • बचपन का कोई बुरा अनुभव।
  • सोशल मीडिया का असर।
  • दिमागी और आनुवंशिक कारण।

इसका इलाज और बचाव कैसे संभव है?

अच्छी बात यह है कि कैकोफोबिया का इलाज पूरी तरह संभव है। सही समय पर डॉक्टर या थेरेपिस्ट से सलाह लेकर इससे बाहर निकला जा सकता है;

  • कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)।
  • एक्सपोजर थेरेपी।
  • रिलैक्सेशन और योग।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
18 Sept 2026 08:31 am
Published on:
18 Sept 2026 08:31 am