Cancer Early Stage Symptoms Explain : कैंसर को अगर समय रहते रोका ना गया तो ये आपको भी अपनी चपेट में ले सकता है। इसके लिए कैंसर की जल्दी पहचान करना जरूरी है। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जमाल ए. खान ने बताया है कि कैसे आप 3 हफ्तों के नियम के जरिए कैंसर की जल्दी पहचान (Cancer Early Detection) कर सकते हैं।
Cancer Early Stage Symptoms Famous Doctor Explain : कैंसर जितनी तेजी पसर रहा है। अगर समय रहते रोका ना गया तो ये आपको भी अपनी चपेट में ले सकता है। इसके लिए कैंसर की जल्दी पहचान करना जरूरी है। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जमाल ए. खान ने वीडियो शेयर करके बताया है कि कैसे आप 3 हफ्तों के नियम के जरिए कैंसर की जल्दी पहचान (Cancer Early Detection) कर सकते हैं। आइए, कैंसर की जल्दी पहचान करने वाले इस नियम (Famous Doctor Explain 3 weeks rule for Cancer Early Symptoms) के बारे में डॉक्टर से समझते हैं-
डॉ. खान कहते हैं, क्या आप उन लक्षणों को नजरअंदाज कर रहे हैं जो गंभीर हो सकते हैं? कैंसर डिटेक्शन के लिए 3 हफ्तों के नियम के बारे में जानिए। यह एक सरल लेकिन शक्तिशाली गाइडलाइन है जो कैंसर का जल्दी पता लगाने और संभावित रूप से जान बचाने में मदद कर सकती है।
यदि आपको नीचे बताए कोई भी लक्षण 3 सप्ताह से अधिक समय तक इलाज करने के बाद भी बने रहते हैं, तो आपका शरीर आपको चेतावनी देने की कोशिश कर रहा हो सकता है। कैंसर के कई शुरुआती संकेतों को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है क्योंकि वे मामूली लगते हैं। अधिक कैंसर की पहचान अंतिम स्टेज में होती है जिसकी वजस से मरीज को बचा पाना मुश्किल हो जाता है।
ये लक्षण अगर किसी अन्य बीमारी के नहीं हैं और अगर 3 सप्ताह तक रहते हैं तो कहीं ना कहीं कैंसर के आगमन का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बाद डॉक्टर के परामर्श के आधार पर दवा और जांच आदि कराएं। उन्होंने ये भी साफ तौर पर कहा कि आप इन लक्षणों के आधार पर खुद से जांच ना कराएं और ना ही इलाज। आपको विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।