स्वास्थ्य

Outdoor cardio workout :- खुले वातावरण में भी कर सकते हैं कार्डियो वर्कआउट

Outdoor cardio workout :- कार्डियो वर्कआउट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप चारदीवारी के अंदर वर्कआउट करके बोर हो चुके हैं। तो आज से ही आप घर के बाहर कार्डियो वर्कआउट की शुरूआत कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 4:14 PM IST
Outdoor cardio workout
Outdoor cardio workout

कार्डियो वर्कआउट में कई प्रकार की एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। जो हमारे हार्ट से लेकर सम्पूर्ण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कई लोगों का ऐसा सोचना है कि इसे केवल ट्रेडमिल पर किया जा सकता है। यह सच नहीं है। आप इसे खुले वातावरण में भी कर सकते हैं। आज हम घर के बाहर होने वाले Cardio Workoutके बारे में बताने जा रहे हैं।

हार्ट और बॉडी के लिए बेस्ट


कार्डियो एक्सरसाइज से हमारा हार्ट और पूरा शरीर बेहतर ढंग से कार्य करता है। पूरा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। क्योंकि इसमें कई प्रकार की एक्सरसाइज को शामिल किया जाता है। हालांकि यह सब जिम या घर के अंदर होती है। ऐसे में अगर आप इंडोर कार्डियो से बोर हो चुके है। तो आउटडोर कार्डियो कर सकते हैं। आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। कार्डियो एक्सरसाइज से हमारा वजन कंट्रोल रहता है, फेट बर्न होता है, मांसपेशियों को भी बल मिलता है और हमारा दिमाक भी बेहतर ढंग से कार्य करता है।

स्टेप्स पर करें कार्डियों-

खुले वातावरण में कार्डियो वर्कआउट के लिए आप सीढिय़ों पर चल सकते हैं। आप 5 मिनट तक सीढिय़ों पर चलें फिर करीब 50 सेकेंड का रेस्ट लें, फिर इसे दोहरा सकते हैं। इससे आपका फेट कम होगा।

साइकलिंग करें-

आउटडोर साइकलिंग करने से काफी फायदा होता है। क्योंकि इस दौरान आपको खुले वातावरण में शुद्ध हवा मिलती है। इसके लिए आप शुरूआत में करीब 5 मिनट तक तेजी से साइकल चलाएं, फिर थोड़ा रेस्ट करते हुए फिर से अपनी गति बढ़ा सकते हैं।

इस प्रकार करें पुशअप्स

आप लंबे ट्रैक पर एक्सरसाइज कर सकते है। इसके लिए आप पुशअप्स, बर्पिस और स्क्वाट जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते है । इससे आपको बहुत फायदा होगा।

लंबी दूर तक चलना फायदेमंद

अगर पर रनिंग से बोर हो चुके हैं। तो आप पैदल चल सकते हैं। इसके लिए आप लंबी दूरी को लक्ष्य बना सकते हैं। इसके लिए अगर रास्ते में पहाड़ी हो तो ओर भी लाभदायक रहेगा। क्योंकि यह क्वाड्स, ग्ल्यूट्स और हैमस्ट्रिंग के लिए लाभदायक रहेगा।

हिल स्प्रिंट करें-

हिल स्प्रिंट का अभ्यास करने से पहले टारगेट रखें कि आपको कितनी देर तक स्प्रिंट करना है। इसके बाद आप उपयुक्त हिल स्प्रिंट ढूंढें। यदि आप कम स्प्रिंट करना चाह रहे हैं तो इसका अभ्यास फास्ट करें और यदि आप लंबी दौड़ कर रहे हैं तो इसे स्लो स्पीड के साथ करें। आपको बतादें कि इन्डोर कार्डियो की अपेक्षा आउटडोर कार्डियो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह खुली हवा और शुद्ध वातावरण में होने से आपको भी शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। जो आपके हार्ट, लंग्स के लिए फायदेमंद होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत