28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gym exercise tips :- जिम जाने की शुरूआत कर रहें है तो भूल कर भी नहीं करें यह गलतियां

Gym exercise tips :- अगर आप फिट रहने के लिए जिम जाने की शुरूआत कर रहे हैं। तो पहले दिन से ही कुछ बातों पर ध्यान दें। ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 27 May 2021, 2:16 PM IST

Gym

Gym

अक्सर लोग Gym जाने के साथ ही हेवी एक्सरसाइज करने लगते हैं। वह जोश में आकर यह भी भूल जाते हैं कि उन्हें शुरूआत में जिम ट्रेनर के अनुसार एक्सरसाइज करना चाहिए। वह यह मानते हैं कि हमें सब पता है। इस कारण वे खुद ही एक के बाद एक एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में हालात यह होते हैं कि वे दूसरे दिन ही इतना थक जाते हैं कि जिम ही नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण आज हम आपको ऐेसे टिप्स बताएंगे, जिनकी सहायता से आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।


दरअसल, कुछ लोग फिटनेस के टारगेट को हासिल करने के लिए खुद को एक्सपर्ट समझते हैं। इस कारण वे पहले दिन से ही ऐसी गलतियां शुरू कर देते हैं। जिससे आगे चलकर खुद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी जिम जाने की शुरूआत कर रहे हैं। तो पहले दिन से ही कुछ बातों पर ध्यान दें।

यह भी पढें- दिमाग को ठंडा रखने के लिए गर्मी में पीएं बेल का शरबत.

अधिक वजन नहीं उठाएं-

आप जिम जाने की शुरूआत कर रहे हैं, तो याद रखें पहले दिन से ही अधिक वजन नहीं उठाएं। बल्कि अपनी क्षमता के अनुसार वजन उठाएं। ताकि आपके मसल्स पर इसका विपरित प्रभाव नहीं पड़े। आपको शुरूआत कम वजन से करना है, फिर धीरे धीरे वजन को बढ़ाएं। क्योंकि अधिक वजन उठाने से आपकी मसल्स को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढें- कोरोना काल में फेफड़ों को स्वस्थ रखने नहीं करें इन चीजों का सेवन.

टारगेट लेकर चलें, टेंशन नहीं लें

आप जिम जा रहे हंै। तो अपना मूड बेहतर रखकर जाएं। किसी प्रकार का टेंशन नहीं लें। आप फिट रहने के लिए जिम जा रहे हैं, वजन कम करने के लिए जा रहे हैं या फिर वजन बढ़ाने के लिए आदि जो भी हो, लेकिन इस बारे में पहले जिम ट्रेनर को बता दें। ताकि वह उसी के अनुसार आपको एक्सरसाइज करवाएंगे। इससे आपको भी फायदा होगा।


यह भी पढें- चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार.


जैसे ट्रेनर कहे वैसा करें-

कुछ लोग दो चार दिन एक्सरसाइज करने के बाद खुद को परफेक्ट मान लेते हैं। फिर वे ट्रेनर की बात भी नहीं सुनते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। हमेशा ट्रेनर के बताए अनुसार ही एक्सरसाइज करना चाहिए। वह स्टेप बाय स्टेप आपको सीखाते हैं। इससे आपके शरीर को फायदा ही होता है।

यह भी पढें- 15 मिनट के वर्कआउट से रह सकते हैं फिट, जीएंगे लंबा जीवन.

कॉपी नहीं करें, ट्रेनर की मदद लें

कुछ लोग जिम में दूसरों को एक्सरसाइज करते देख खुद भी वही एक्सरसाइज करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। हो सकता है सामने वाला जो एक्सरसाइज कर रहा है। वह कई दिनों की प्रेक्टिस के बाद कर रहा हो, ऐसे में आपको अगर वह एक्सरसाइज करना भी है तो ट्रेनर की मदद लें। इसी के साथ गलत पोस्चर में एक्सरसाइज नहीं करें, इससे काफी परेशानी हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल