28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन

तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Apr 2021, 7:49 PM IST

तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन

तेज गति से चलने लगेगा दिमाग, रोजाना इस तरह करें बादाम का सेवन

यह तो सभी जानते हैं कि बादाम खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि बादाम भिगोकर खाने से आपके शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। यह आपके शरीर के साथ ही दिमाग के लिए भी लाभदायक होती है। रोजाना आप भीगे हुए बादाम खाएंगे। तो इससे आपका दिमाग भी तेज गति से चलने लगेगा।

आज हम आपको बादाम से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। बादाम को कई प्रकार से खाया जा सकता है। वैसे बादाम को भिगोकर खाने से काफी फायदे होते हैं। इसे रात के समय भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे छीलकर खा सकते हैं। यह शरीर को काफी फायदा करेगी।

बादाम का सेवन आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी करता है। क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

अगर आप भीगे हुए बादाम का उपयोग करेंगे। तो यह आसानी से पच भी जाएगा और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करेगा।

बादाम वैसे तो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप भीगे हुए बादाम खाएंगे तो यह और भी अधिक फायदेमंद होगा। क्योंकि यह आपकी याददाश्त को बढ़ाता है और आपके दिमाग को भी तेज गति से चलाएगा।

भीगे हुए बादाम खाने से हार्ट के रोगियों को भी बहुत लाभ होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी भीगे हुए बादाम फायदेमंद होते हैं।

भीगे हुए बादाम से विटामिन ई मिलता है। जो स्किन और बालों के लिए लाभदायक होता है। बादाम का तेल भी बालों में लगाने से वह दिमाग को भी ठंडा और दुरुस्त रखता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल