स्वास्थ्य

Causes of Headache: हार्वर्ड हेल्थ से ने बताया बार-बार सिरदर्द की वजह सिर्फ तनाव नहीं, ये 7 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

Causes of Headache: हर बार सिरदर्द की वजह सिर्फ तनाव या थकान नहीं होती! हार्वर्ड हेल्थ से जानिए ऐसी 7 आम वजहें, जो बार-बार आपके सिर में दर्द उठाती हैं और मेयो क्लिनिक से समझें इससे राहत पाने के आसान तरीके!
2 min read
Jul 24, 2026
Frequent headache causes,Reasons for daily headache,Harvard Health headache tips,
बार-बार सिरदर्द की वजह सिर्फ तनाव नहीं, ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Causes of Headache: जब भी हमारे सिर में तेज दर्द होता है, तो हम तुरंत यही सोचते हैं कि आज दिनभर बहुत काम का प्रेशर था या तनाव की वजह से सिर दुख रहा है। फिर हम एक कप कड़क चाय पीते हैं या कोई डिस्प्रिन-पेनकिलर खाकर काम पर लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं? हर बार सिर दर्द की वजह सिर्फ तनाव या टेंशन नहीं होती! हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, हमारी दिनभर की छोटी-छोटी लापरवाही भी सिरदर्द का बड़ा कारण बनती है, जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं। आइए जानते हैं वो 7 साथ कारण जो आपके सिर दर्द की वजह बनते हैं।

1. पानी कम पीना (शरीर में डीहाइड्रेशन)

अगर आप दिनभर में बहुत कम पानी पीते हैं तो सिरदर्द होना तो तय है! जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो दिमाग को मिलने वाली नमी घटने लगती है। इससे दिमाग की नसें खिंचने लगती हैं और सिर में भारीपन या दर्द होने लगता है।

2. नींद का टाइम फिक्स न होना

कम सोना तो नुकसानदेह है ही, लेकिन बहुत ज्यादा देर तक सोए रहना या रोज सोने-जागने का टाइम बदलते रहना भी सिरदर्द की गारंटी है। नींद का पैटर्न बिगड़ते ही दिमाग के केमिकल्स ऊपर-नीचे हो जाते हैं और उठते ही सिर भारी मिलता है।

3. चाय-कॉफी की लत (या अचानक छोड़ देना)

कई लोग कहते हैं चाय नहीं मिली तो सिर दुखेगा ही। यह बात सच है! अगर आपको रोज एक टाइम पर चाय-कॉफी पीने की आदत है और किसी दिन आपको वो टाइम पर न मिले, तो शरीर में कैफीन की कमी (विड्रॉल) से बहुत तेज सिरदर्द होने लगता है।

4. स्क्रीन पर लगातार आंखें गड़ाए रखना

दिनभर मोबाइल में रील देखना, बिना ब्रेक लैपटॉप पर काम करना या गलत नंबर का चश्मा पहनना इन सब से हमारी आंखों की नसों पर बहुत जोर पड़ता है। आंखों का यही दर्द धीरे-धीरे माथे और पूरे सिर में फैल जाता है।

5. खाना टाइम पर न खाना (नाश्ता छोड़ना)

जब आप सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं या बहुत देर तक भूखे पेट रहते हैं, तो आपके शरीर में शुगर का लेवल अचानक गिर जाता है। जैसे ही ब्लड शुगर कम होती है, दिमाग तुरंत सिरदर्द के जरिए अलर्ट भेजने लगता है।

6. झुककर बैठने की आदत (पोस्चर खराब होना)

घंटों गर्दन झुकाकर फोन चलाने से या कुर्सी पर टेढ़े-मेढ़े बैठने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। गर्दन का यही तनाव धीरे-धीरे ऊपर की तरफ चढ़ता है और सिर में तेज दर्द पैदा कर देता है।

7. अचानक मौसम बदलना या तेज धूप-शोर

कुछ लोगों का शरीर बहुत सेंसिटिव होता है। एकदम से तेज धूप में जाना, बहुत ज्यादा शोर-शराबा, बादलों वाला मौसम या परफ्यूम की तेज खुशबू भी अचानक सिरदर्द या माइग्रेन को ट्रिगर कर देती है।

सिरदर्द से बचने के लिए क्या करें?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, सिर दर्द से बचने के लिए ये उपाय अपनाएं;

  • अपने पास पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में घूंट लेते रहें।
  • पेट खाली न रहने दें, खासकर सुबह का नाश्ता जरूर करें।
  • काम करते वक्त हर आधे घंटे में 1 मिनट के लिए आंखें बंद करें या दूर देखें।
  • सोने और उठने का एक पक्का रूटीन बनाएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
24 Jul 2026 10:25 am
Published on:
24 Jul 2026 10:25 am