स्वास्थ्य

Mayo Clinic: Cervical Cyst आमतौर पर कैंसर नहीं, जानिए इसके बारे में जरूरी बातें

Cervical Cyst Hindi: गर्भाशय ग्रीवा पर सिस्ट या गांठ की रिपोर्ट देखकर घबराएं नहीं! Mayo Clinic की रिपोर्ट के अनुसार जानें Cervical Cyst (सर्वाइकल सिस्ट) क्या है, यह क्यों होता है और किन लक्षणों में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
3 min read
• •
Sep 25, 2026
common nabothian cysts on the cervix that are usually benign
Cervical Cyst क्या होती है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Cervical Cyst: मान लीजिए, कोई महिला कई दिनों से अपने पेट के निचले हिस्से में हल्का-हल्का खिंचाव या भारीपन महसूस कर रही है। जब वह रोजमर्रा के काम करती है, तो उसे लगता है कि शायद दिनभर की थकावट की वजह से ऐसा हो रहा है। कभी-कभार पीरियड्स के आसपास यह असुविधा थोड़ी और बढ़ जाती है। फिर एक दिन, जब वह किसी सामान्य जांच के लिए गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाती है, तो अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में एक शब्द लिखा आता है Cyst यानी गांठ या थैली। गांठ शब्द सुनते ही मन में तरह-तरह की आशंकाएं और डर घर करने लगते हैं। दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि कहीं यह कोई खतरनाक या जानलेवा बीमारी तो नहीं है? क्या यह आगे चलकर किसी बड़ी मुसीबत का रूप ले लेगी? इस एक शब्द से पूरी दिनचर्या का सुकून छीन जाता है और मन लगातार इसी चिंता में उलझा रहता है कि आखिर शरीर के अंदर यह बदलाव क्यों आया और अब आगे क्या होगा।

घबराने की जरूरत क्यों नहीं है?

ऐसी स्थिति में डॉक्टर सबसे पहले मरीज को शांत करते हैं और समझाते हैं कि शरीर में हर तरह की गांठ या थैली खतरनाक नहीं होती। मेयो क्लिनिक का कहना है कि महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम में समय-समय पर छोटे-छोटे बदलाव होना बहुत सामान्य बात है। जब गर्भाशय के निचले हिस्से (cervix) की ग्रंथियों (glands) में म्यूकस या तरल पदार्थ जमा हो जाता है, तो वहां एक छोटी सी थैली जैसी संरचना बन जाती है। डॉक्टर स्पष्ट करते हैं कि इसे लेकर तुरंत पैनिक होने या घबराने की कोई आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि इनमें से अधिकतर थैलियां बिल्कुल बेहार्मलेस (बेहानिकारक) होती हैं।

यह स्थिति आखिर है क्या और इसे क्या कहते हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, जब डॉक्टर इस स्थिति की पूरी रिपोर्ट देखते हैं, तो वे बताते हैं कि इसे मेडिकल भाषा में Cervical Cyst (सर्वाइकल सिस्ट) कहा जाता है। इसे अक्सर Nabothian Cyst (नेबोथियन सिस्ट) के नाम से भी जाना जाता है। सर्वाइकल सिस्ट गर्भाशय की ग्रीवा (cervix) की सतह पर बनने वाली छोटी, पानी या म्यूकस से भरी थैलियां होती हैं। Mayo Clinic जैसी दुनिया की जानी-मानी मेडिकल संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाइकल सिस्ट आमतौर पर गैर-कैंसरयुक्त (non-cancerous या benign) होते हैं। यानी ये कैंसर नहीं होते और न ही इनसे कैंसर होने का सीधा खतरा बढ़ता है।

यह समस्या क्यों और किन परिस्थितियों में होती है?

यह प्रक्रिया बहुत साधारण है बच्चेदानी के मुंह (cervix) पर छोटी-छोटी ग्रंथियां होती हैं जो म्यूकस बनाती हैं। जब किसी वजह से इन ग्रंथियों के रास्ते (ducts) पर नई त्वचा की परत आ जाती है या रास्ता बंद हो जाता है, तो म्यूकस बाहर नहीं निकल पाता। यह म्यूकस अंदर ही इकट्ठा होकर एक छोटी सी गांठ या उभार का रूप ले लेता है। ज़्यादातर मामलों में सर्वाइकल सिस्ट का आकार बहुत छोटा होता है और इनके कोई लक्षण महसूस नहीं होते। यही वजह है कि अधिकांश महिलाओं को इनके बारे में तब तक पता भी नहीं चलता, जब तक वे किसी अन्य वजह से पेल्विक एग्जाम या अल्ट्रासाउंड न करवाएं। इसके बनने के पीछे कुछ आम ट्रिगर्स और कारण हो सकते हैं;

  • बच्चे के जन्म (Childbirth) के बाद।
  • गर्भाशय में सूजन या इन्फेक्शन (Inflammation)।
  • हार्मोनल बदलाव।

किन संकेतों पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?

  • यदि आपको पीरियड्स के अलावा भी असामान्य रूप से ब्लीडिंग या स्पॉटिंग दिखाई दे।
  • यदि पेल्विक एरिया (पेट के निचले हिस्से) में तेज या लगातार दर्द बना रहे।
  • यदि शारीरिक संबंध बनाते समय अत्यधिक दर्द या परेशानी का अनुभव हो।
  • यदि योनि से असामान्य या बदबूदार डिस्चार्ज हो रहा हो।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है, तो खुद से कोई अंदाज़ा लगाने या डरने के बजाय तुरंत अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से संपर्क करें। डॉक्टर एक साधारण जांच के जरिए यह स्पष्ट कर सकते हैं कि यह केवल एक सामान्य सर्वाइकल सिस्ट है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। याद रखिए, हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन सही समय पर डॉक्टर की सलाह और नियमित हेल्थ चेकअप आपको हमेशा बेफिक्र और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
25 Sept 2026 10:19 am
Published on:
25 Sept 2026 10:19 am
Also Read
View All
Jaw Cancer: जबड़े में सूजन, ढीले दांत और मुंह में न भरने वाला घाव, जॉन हॉपकिंस मेडिसिन ने बताया हो सकते हैं जॉ कैंसर के संकेत

Facet Arthropathy: सुबह उठते ही कमर में अकड़न? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है फैसेट आर्थराइटिस

लार की नली में एक-दो नहीं, 10 पथरियां! भारत में दुर्लभ चिकित्सकीय मामला, राजकोट के 18 साल के युवक के मुंह के रास्ते निकाली, बाहर से नहीं लगाया कोई चीरा

Labyrinthitis: बार-बार चक्कर और चलने में परेशानी, NHS से जानिए लैबायरिनथाइटिस में क्यों आती है ऐसी परेशानी

आंख के ऊपरी हिस्से में सूजन और दर्द? क्लीवलैंड क्लिनिक ने बताया हो सकता है Tear Gland में सूजन का संकेत