स्वास्थ्य

Chana Water : सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है चने का पानी, इस तरह करें सेवन

Chana water : चने का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको तैयार करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और यह शरीर को विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व भी प्रदान करता है।

2 min read
Aug 04, 2021
Chana Water
Chana Water

चने का सेवन वैसे तो लोग विभिन्न प्रकार से करते हैं। कई लोग भिगोकर चने अंकुरित करके खाते हैं। तो कई लोग उसे उबालकर भी खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चने का पानी भी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है। जितना कि चने का सेवन शरीर को फायदा करता है। तो आइए जानते हैं चने के पानी से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

इस तरह करें चने का पानी तैयार-

चने का पानी तैयार करने के लिए आप रात को सोने से पहले चने को अच्छी तरह धो लें। फिर इसे पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठने पर चने का पानी एक गिलास में निकाल ले और उसका सेवन करें। अगर आप भीगे हुए चने का पानी नहीं पीना चाहते हैं। तो आप चने को पानी में उबाल लें और जो पानी निकलता है। उसका सेवन करें। चने के पानी में आप स्वाद के अनुसार भुना हुआ जीरा, काला नमक नींबू आदि मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसी के साथ चने का उपयोग में कर सकते हैं।

चने के पानी से होंगे यह फायदे-

चने के पानी का सेवन करने से आपको कई प्रकार की बीमारियां का भय कम हो जाता है। क्योंकि इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग हो जाता है। इस कारण बीमारियां भी आपको छू नहीं पाती है। अगर आप प्रतिदिन चने के पानी का सेवन करेंगे, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसी के साथ यह कब्ज को दूर कर पेट को साफ करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या भी नहीं होगी। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। वे भी अगर इसका पानी पिएंगे। तो उनको फायदा होगा और इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं रहेगी। चने का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे स्किन संबंधी समस्याएं भी खत्म होती है और त्वचा ब्लॉक करती है।

इस कारण होता है चना फायदेमंद-

चने का पानी सेहत के लिए इसलिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विभिन्न प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। इसमें मिनरल्स भी बहुत होते हैं। इसलिए रोजाना चने के पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी के साथ आप चने का सेवन भी कर सकते हैं। जो आपके शरीर को फायदा ही करेगा।

Published on:
04 Aug 2021 10:44 am