स्वास्थ्य

Chest Pain: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता तो फिर क्या होता है? अभी जानें C5 और C7 सर्वाइकल का पूरा सच

Chest Pain: सीने में होने वाला हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता तो फिर क्या होता है? आइए जानते हैं सीने का दर्द सर्वाइकल से कैसे जुड़ा है इसके कारण, लक्षण और बचाव क्या होते हैं?
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2026, 2:27 PM IST
Chest Pain
Chest Pain (image- gemini)

Chest Pain: सीने में दर्द हुआ नहीं कि हम उसको यह समझ लेते हैं कि ऐसा शरीर में गैस बनने के कारण हुआ है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। या फिर आज जो हार्ट अटैक का नाम इतना बढ़ रहा है बात भी सही है कि यह बीमारी इतनी खतरनाक है कि हर कोई इससे बचना चाहता है।
जब डॉक्टर के पास जाएं और वो भी यह कहें कि यह तो सामान्य है हार्ट का दर्द नहीं है। ऐसे में हम और ज्यादा सोचने लगते हैं कि जब सब सामान्य है तो सीने में दर्द क्यों हुआ है। आइए जानते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है और इसके कारण, लक्षण और बचाव क्या होते हैं?

क्या सीने का हर दर्द हार्ट अटैक है?(Cervical Pain)

नहीं, सीने में होने वाला हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता है। कई बार शरीर की अन्य समस्याओं के कारण भी हमारे सीने में दर्द होने लगता है और हम सब तो हार्ट अटैक जानते हैं तो यह समझ लेते हैं कि सीने में दर्द है तो जरूर ही हार्ट अटैक होगा। कई बार तनाव, गर्दन की समस्या के कारण भी सीने में दर्द होने लगता है।

C5 और C7 सर्वाइकल और सीने के दर्द का संबंध?(Cervical Pain Link Chest Pain)

हमारी गर्दन की रीढ़ की हड्डी (Cervical Spine) में सात कशेरुक (Vertebrae) होते हैं। इनमें C5, C6 और C7 सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण होती हैं। इन हड्डियों के बीच से निकलने वाली नसें हमारे कंधों, बाहों और सीने की मांसपेशियों (Pectoral Muscles) तक जाती हैं। जब गलत स्थिति में बैठने या चोट के कारण C5 और C7 लेवल पर नसों में दबाव आता है, तो वह दर्द गर्दन से लेकर सीने में बहुत तेज होने लगता है।

सर्वाइकल दर्द के लक्षण क्या होते हैं?(Cervical Pain Symptoms)

  • गर्दन हिलने पर दर्द होना
  • हाथों में झुनझुनी
  • चुभन वाला दर्द
  • लंबे समय तक दर्द होना

सर्वाइकल दर्द के कारण क्या होते हैं?(Cervical Pain Cause)

  • झुककर ज्यादा बैठना
  • डिस्क प्रोलैप्स
  • हड्डियों का बढ़ना
  • भारी वजन उठाना

सर्वाइकल दर्द से बचाव के उपाय?(Cervical Pain Prevention)

  • नेक स्ट्रेचिंग और आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज
  • सोते समय बहुत ऊंचा तकिया न लगाएं
  • विटामिन-D और कैल्शियम की पूर्ति रखें
  • तनाव कम करें

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। सीने में दर्द होने पर कभी भी खुद डॉक्टर न बनें। सबसे पहले ईसीजी (ECG) करवाकर यह सुनिश्चित करें कि दिल सुरक्षित है। यदि हार्ट की रिपोर्ट्स नॉर्मल आती हैं, तभी सर्वाइकल के इलाज की दिशा में बढ़ें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Jan 2026, 2:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Cracker Burn First Aid: दिवाली पर पटाखों से जलने या आंख में चोट लगने पर क्या करें? बर्न एसोसिएशन ऑफ अमेरिका से जानें फर्स्ट एड और सेफ्टी टिप्स

सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत