स्वास्थ्य

Health Tips: रोजाना बासी मुंह चबाएं ये पत्तियां, रोज की तकलीफ से मिलेगी राहत

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या बनी रहती है। लेकिन इस समस्या से दिलाने में कुछ पत्तियां आपकी मदद कर सकती है।

2 min read
Chew coriander neem and mint leaves for bloating and stomach problems

Health Tips: अक्सर ज्यादातर लोग में गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित समस्याओं को देखा जाता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है और पेट फूल जाता है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी पत्तियां भी है, जिसे सुबह खाली पेट चबाने से आप पेट से संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं। ये एसिडिटी, पेट दर्द और पेट फूलने की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। तो आइए जानते हैं इन पत्तियों के बारे में

बासी मुंह चबाएं ये पत्तियां

1. धनियां की पत्तियां
सुबह बासी मुंह धनियां की पत्तियां चबाने से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती है। साथ ही ये पेट की गैस खत्म करने में करती है। धनियां की पत्ती खाने से पेट फूलने की समस्या दूर हो जाती है। इससे पेट स्वस्थ बना रहता है।
यह भी पढ़े: शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे ये 4 चीजें, पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

2. पुदीने की पत्तियां
सुबह बासी मुंह पुदीने की पत्तियां चबाना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडा रखने के लिए पुदीने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की पत्तियां पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

3. करी पत्ते
सुबह बासी मुंह करी पत्ते चबाना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही इससे पाचन एंजाइमों को उत्तेजित किया जा सकता है। कब्ज की समस्याएं से राहत दिलाने में करी पत्ते फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़े: दालचीनी के पानी से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए होता है रामबाण

4. नीम की पत्तियां
सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाना पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम की पत्तियां चबाने से पेट से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। क्योंकि नीम में शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। साथ ही नीम बैक्टीरिया और इंफेक्शन दोनों को दूर कर सकता है

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
21 May 2022 06:51 pm
Also Read
View All