2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cinnamon Water Benefits: दालचीनी के पानी से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए होता है रामबाण

Cinnamon Water Benefits: दालचीनी का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दालचीनी कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। दालचीनी का पानी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 21 May 2022, 3:16 PM IST

Cinnamon Water Benefits: दालचीनी के पानी से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कई बीमारियों के लिए होता है रामबाण

Amazing health benefits of drinking Cinnamon Water in Hindi

Cinnamon Water Benefits: दालचीनी का पानी पीने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। दालचीनी का बेहतर मसालों में से एक होता है। दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, पॉलीफिनॉल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर दालचीनी का पानी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में दालचीनी के पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये वजन घटाने से लेकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दालचीनी के पानी पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में

दालचीनी के पानी के फायदे

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दालचीनी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि दालचीनी में एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट, पॉलीफिनॉल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दालचीनी के पानी का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: बॉडी में अक्सर बनी रहती है थकावट तो इन चीजों की हो सकती है कमी, न करें अनदेखा

2. दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
दर्द से राहत पाने के दालचीनी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। दर्द से राहत पाने के हफ्ते में 2 से 3 बार दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि दालचीनी का पानी पीने से शरीर में इंसुलिन लेवल कम होने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल को कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को दालचीनी का पानी चाहिए।
यह भी पढ़े: अगर आप भी अपनी पाचन शक्ति मजबूत करना चाहते है तो अपनाएं ये उपाय

4. वजन घटाने में फायदेमंद
वजन घटाने के लिए दालचीनी का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि दालचीनी के पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही भूख कम लगने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल