Benefits of Eating Chicken Feet: महंगे कोलेजन पाउडर की जगह आजमाएं चिकन फीट! जानिए कैसे चिकन के पैर आपकी स्किन को जवां और हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना सकते हैं। एक्सपर्ट डॉ. अंकित पाठक की राय।
Chicken Feet Khane ke Fayde: जब आप चिकन खरीदने दुकान पर जाते हैं, तो शायद आप भी उन हिस्सों पर ध्यान देते होंगे जिनमें मांस ज्यादा हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिकन का वह हिस्सा जिसे अक्सर 'कचरा' समझकर फेंक दिया जाता है, असल में आपकी जवानी और सेहत का सबसे बड़ा राज छुपाए हुए है? जी हां, हम बात कर रहे हैं चिकन फीट (Chicken Feet) यानी चिकन के पैरों की। जिसे भारत में बहुत कम लोग पसंद करते हैं, वह विदेशों, खासकर कोरिया और चीन में 'सुपरफूड' के तौर पर हाथों-हाथ लिया जाता है।
आजकल सोशल मीडिया और विज्ञापनों में 'कोलेजन सप्लीमेंट' (Collagen Supplements) का बहुत शोर है। महिलाएं और पुरुष अपनी स्किन को जवां रखने के लिए हजारों रुपये इन पाउडर और कैप्सूल पर खर्च कर रहे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चिकन फीट कुदरती कोलेजन का सबसे सस्ता और प्रभावी स्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा में कोलेजन के साथ-साथ ग्लूकोसामाइन और कॉन्ड्रोइटिन पाया जाता है, जो शरीर के ढाँचे को मजबूत बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।
जयपुर के प्रसिद्ध आहार विशेषज्ञ (Nutritionist) डॉ. अंकित पाठक के अनुसार, चिकन फीट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में प्राकृतिक रूप से कोलेजन के स्तर को बढ़ाता है। डॉ. अंकित पाठक ने बताया कि "उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कोलेजन बनना कम हो जाता है, जिससे त्वचा लटकने लगती है और जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। चिकन फीट का सूप (Bone Broth) इस कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है। यह न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि आपके जोड़ों के बीच मौजूद 'कार्टिलेज' को भी रिपेयर करता है।"
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।