स्वास्थ्य

Chocolate Meditation :- चॉकलेट मेडिटेशन से दिमाग रहता है शांत, मांसपेशियों को मिलता आराम

Chocolate meditation :- चॉकलेट मेडिटेशन से व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है। वह तनाव से मुक्त होकर एकाग्रचित्त हो जाता है। अगर आप भी अपना ध्यान एकाग्र करना चाहते हैं। तो Chocolate meditation का सहारा ले सकते हैं।

2 min read
May 31, 2021
Chocolate meditation

दिमाग को शांत करने के लिए कई लोग मेडिटेशन का सहारा लेते हैं। इससे तनाव कम होता है और आपके हार्ट से लेकर शरीर तक में विभिन्न प्रकार का सुधार होता है। मेडिटेशन के माध्यम से लोग स्वस्थ्य जीवन जीने की कला सीख रहे हैं। ऐसे में Chocolate meditation भी आपके दिमाग और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

दिमाग और शरीर के लिए जरूरी मेडिटेशन-

आपको बतादें कि दिमाग और शरीर दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दिमाग के बिना शरीर अधूरा है, तो शरीर के बिना दिमाग भी अधूरा है। ऐसे में दोनों को स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी होता है। वर्तमान दौर में तनाव की बढ़ती समस्या के कारण लोग मेडिटेशन का सहारा ले रहे हैं। जिससे वे किसी भी चीज में अपना ध्यान एकाग्र करते हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की टेंशन नहीं रहती है। जब आप काफी देर तक शांत और एकाग्र रहते हैं। तो आपका दिमाग भी शांत रहता है। इसका पूरे शरीर में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

बदलने लगे मेडिटेशन के तरीके-

समय के साथ साथ मेडिटेशन के तरीके भी बदलते जा रहे हैं। लोग विभिन्न प्रकार से मेडिटेशन कर अपने आप को स्वस्थ्य रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब चॉकलेट मेडिटेशन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आज हम आपको चॉकलेट मेडिटेशन का तरीका और उसके लाभ भी बताएंगे। चॉकलेट मेडिटेशन कई प्रकार से फायदेमंद होता है। इससे तनाव से दूर रहकर शरीर को आराम पहुंचाया जा सकता है। हालांकि इसके मेडिटेशन का तरीका कुछ अलग होता है।

यह है चॉकलेट मेडिटेशन-

चॉकलेट मेडिटेशन के तहत चॉकलेट के टुकड़ों का उपयोग किया जाता है। जिसमें डार्क चॉकलेट शामिल की जाती है। इस दौरान आप डार्क चॉकलेट खाने के साथ उसकी खुशबू का एहसास महसूस करते हैं। इस प्रकार का मेडिटेशन करने से वजन भी कम होता है और दिमाग भी शांत और स्थित रहता है। चॉकलेट मेडिटेशन से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता है। इसी के साथ आपके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।

ऐसे करें चॉकलेट मेडिटेशन-

- चॉकलेट मेडिटेशन के लिए अच्छी किस्म की डार्क चॉकलेट का टुकड़ा ले।
- गहरी सांस लेते हुए शरीर की मांसपेशियों को शांत करें।
- जब शरीर पूर्ण रूप से रिलेक्स हो जाए तो आंखों को बंद कर लें।
- अब बंद आंखों से चॉकलेट की खुशबू को महसूस करते हुए कहें, चॉकलेट में करीब २५० से अधिक फ्लेवर होते हैं।
- इसके बाद थोड़ी चॉकलेट खाएं और उसके फ्लेवर को महसूस करें। इसी के साथ चॉकलेट के सेवन से मुहं में हो रहे सेंसेशन पर अपना फोकस करें।
- अब बाकी की चॉकलेट भी खाएं। इस प्रकार अपना पूरा ध्यान चॉकलेट में लगाते हुए मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए पुन: अपनी स्थिति में आ जाएं।

Published on:
31 May 2021 09:14 pm
Also Read
View All