स्वास्थ्य

Cholesterol Guideline: दिल के मामले में बढ़ी सख्ती, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

Cholesterol Guideline: अमेरिकी हृदय विशेषज्ञों ने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। अब डॉक्टर सिर्फ खून की रिपोर्ट के नंबर नहीं देखेंगे, बल्कि आपकी उम्र और लाइफस्टाइल के आधार पर इलाज करेंगे। नई रिसर्च के अनुसार, सही खान-पान और एक्सरसाइज अब इलाज का सबसे बड़ा हिस्सा हैं।

2 min read
Apr 04, 2026
Cholesterol (image- gemini AI)

Cholesterol Guideline: आज के समय में बदलती हुई जीवनशैली और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) साइलेंट किलर बन चुका है। हाल ही में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इन नियमों का मकसद हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरों को शुरुआती स्टेज पर ही रोकना है। आइए जानते है दिल की बीमारियों में बढ़ती इस सख्ती से कैसे इनको कम किया जा सकता है और कोलेस्ट्रॉल के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन में क्या-क्या शामिल है?

ये भी पढ़ें

LDL Cholesterol : हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया क्यों LDL कोलेस्ट्रॉल 60 से ऊपर होना है खतरे की घंटी, ये 2 टेस्ट जरूर करवाएं

1.कोलेस्ट्रॉल रिस्क के आधार पर होगी जांच (Beat Cholesterol)

पहले केवल यह देखा जाता था कि कोलेस्ट्रॉल कितना बढ़ा हुआ है। लेकिन अब डॉक्टर यह देखेंगे कि आपकी उम्र क्या है, क्या आपको शुगर है या आपके परिवार में किसी को दिल की बीमारी रही है। इस पर्सनलाइज्ड रिस्क के आधार पर ही तय होगा कि आपको दवा की जरूरत है या सिर्फ परहेज से काम चल जाएगा।

2.खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) पर ध्यान

नए नियमों में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL के लेवल को और भी कम रखने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर में LDL जितना कम होगा, दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होने का खतरा उतना ही कम रहेगा। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो पहले से ही दिल के मरीज हैं।

3.कैल्शियम स्कैन(Lipid Profile Guide)

अगर कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट से स्थिति साफ नहीं होती, तो अब कैल्शियम स्कैन कराने पर जोर दिया जा रहा है। यह टेस्ट बता देता है कि आपकी नसों के अंदर कचरा (प्लाक) जमना शुरू हुआ है या नहीं। इससे समय रहते हार्ट अटैक को रोका जा सकता है।

4.नई दवाएं(Good vs Bad Fat)

जिन लोगों को पुरानी दवाओं (जैसे स्टैटिन) से फायदा नहीं हो रहा या जिनके शरीर पर उनका बुरा असर पड़ रहा है, उनके लिए अब नए तरह के इंजेक्शन और दवाओं को मंजूरी दी गई है। ये नई तकनीक शरीर से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में ज्यादा मददगार साबित हो रही हैं।

कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय (Cholesterol Prevention)

Journal of the American College of Cardiology (JACC) के अनुसार आप इन उपायो को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल से बच सकते है-

  • रोजाना कम से कम 30-40 मिनट तेज पैदल चलें।
  • रिफाइंड कार्ब्स का सेवन बंद कर दें।
  • स्मोकिंग और शराब से दूर रहें।
  • जितना हो सके मोटापा होने से खुद को बचाएं।

ये भी पढ़ें

Heart Attack New Medicine : हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाएगा वेट लॉस इंजेक्शन ‘Wegovy’, NHS ने दी मंजूरी

Also Read
View All

अगली खबर