स्वास्थ्य

Health tips : रोजाना सीढ़ियां चढ़ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

Health tips : रोजाना सीढ़ियां चढ़ना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ने से क्या क्या फायदे होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2021, 8:01 PM IST
Health tips
Health tips

जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं या अत्यधिक मोटापे से परेशान हैं। उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे दिनोंदिन मोटापा भी कम होगा और आप फिट भी रहेंगे। इसलिए आप जब भी काम पड़े लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से चढ़े।इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

रोजाना लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ने से आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं।सीढ़ियां चढ़ने से होने वाले फायदे ....

स्टेमिना बढ़ेगा-

आप रोजाना सीढ़ियां चढ़ते हैं। तो इससे आपके पैर, घुटने और मांसपेशियों को स्टेबल किया जा सकता है। शरीर का संतुलन बना रहता है और आपकी शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। अगर आपके हाथ पैर भी दर्द होते हैं। तो वह भी इस प्रकार की एक्सरसाइज से दुखना बंद हो जाएंगे।

कैलोरी करेगा बर्न-

अगर आप रोजाना सीढ़ियां चढ़कर आवाजाही करते हैं। तो इससे आपका मूड भी सही रहेगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी। इससे आपकी कैलोरी भी अधिक बर्न होती है। इससे शरीर का ब्लड पंप करता है और तनाव चिंता भी दूर होती है।

मांसपेशियों को फायदा-

सीढ़िया चढ़ने से आपकी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे मांसपेशियों को भी फायदा मिलता है। सीढ़ियां चढ़ने, समतल जगह पर चलने, जोगिंग, दौड़ने आदि से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।

वजन कम करने में मददगार -

अगर आप रोजाना सीढ़ियां चढ़ने की आदत रखेंगे। तो निश्चित ही आपका वजन कम होने लगेगा। आप सीढ़ियों पर इस तरह चढ़े, जैसे आप कार्डियो कर रहे हो। हालांकि आप एक बार में बहुत अधिक नहीं करें। लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत डालें। ताकि सीढ़ियां चढ़ने के दौरान ही आपकी अच्छी एक्ससरसाइ हो जाए। इसके लिए आप पहले धीरे धीरे सीढ़ियां चढ़े। सीढ़ियां चढ़ते वक्त आपकी पीठ सीधी होना चाहिए। आप 20 या 25 सीढ़ियों के 5 सेट कर सकते हैं और फिर धीरे-धीरे संख्या बढ़ा सकते हैं। इससे आपकी सेहत को बहुत फायदा होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Aug 2021, 8:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें